Hazaribagh (Krishna Paswan): जीटी रोड पर एक स्कॉर्पियो के चपेट में आने से प्रेमा देवी की मौके पर ही दर्दनाक मौत हो गयी। यह हादसा आज शाम हजारीबाग के चौपारण थाना क्षेत्र में जीटी रोड में दनुआ घाटी के पास हुआ। हादसे के बाद आस-पास से जुटे लोगों ने रोड जाम कर दिया। वहीं मृतका प्रेमा देवी के घरवालों को मुआवजा देने की मांग पर अड़ गये। हादसे के बाद स्कॉर्पियो भी दुर्घटनाग्रस्त हो गयी। उसमें सवार कई लोग चोटिल हो गये। इनके नाम ज्योति कुमारी, सौरभ कुमार, खुशी कुमारी,धनंजय कुमार, देवलाल यादव, रूबी देवी और अर्णब कुमार बताये गये। सभी रजरप्पा मंदिर से बिहार लौट रहे थे। वहीं मृतका प्रेमा देवी अपने दामाद के घर बिहार के बाराचट्टी(गया) जा रही थी।
इसे भी पढ़ें : तेलंगाना में बोले पीएम मोदी, मैं रोज 2-3 किलो गालियां खाता हूं, यही न्यूट्रीशन में बदल जाती हैं
इसे भी पढ़ें :रांची से खूंटी जा रही बस का रिंग रोड पर हुआ यह हाल…देखें
इसे भी पढ़ें :सीएम से SC/ST कर्मचारी संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात, जताया आभार
इसे भी पढ़ें :बाजार में आएगी Royal Enfield की पहली Electric Bike, जानें कब
इसे भी पढ़ें :राशन कार्डधारकों के लिए बड़ी खबर, 30 दिन में करा लें ये काम












