Ranchi : राजधानी रांची के चेरी मनातू स्थित Central University of Jharkhand में मंगलवार को CBI की टीम ने अचानक दबिश दी। आधा दर्जन से ज्यादा वाहनों के साथ पहुंची टीम ने कैंपस में जांच शुरू कर दी, जिससे विश्वविद्यालय में हड़कंप मच गया। सूत्रों के मुताबिक, पुराने वित्तीय अनियमितताओं को लेकर जांच की जा रही है। भवन निर्माण फंड के आवंटन, नियुक्तियों में गड़बड़ी इन दोनों पहलुओं को लेकर CBI एक साथ दस्तावेज खंगाल रही है। टीम के पहुंचते ही कार्यालय में मौजूद कर्मियों के मोबाइल फोन जमा करवा लिये गये और सभी को बैठने के निर्देश दिये गये। दर्जनों फाइलों की जांच जारी है। छात्र उस वक्त अपने-अपने क्लास में थे, लेकिन CBI की एंट्री की खबर मिलते ही कैंपस में हलचल बढ़ गई। बताया जा रहा है कि यह पहली बार नहीं है जब CBI ने विश्वविद्यालय में छापेमारी की है। इससे पहले भी जांच एजेंसी यहां कार्रवाई कर चुकी है। फिलहाल जांच जारी है। आधिकारिक बयान का इंतजार किया जा रहा है।
रांची में CBI की दबिश…#ranchi #CentralUniversityofJharkhand #cbiraid pic.twitter.com/Maz5skF99R
— KohramLive (@KohramLive) February 24, 2026








