अगले पांच रोज झारखंड में कैसा रहेगा मौसम… जानें

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में इन दिनों बर्फीली हवाओं ने हालात ऐसे बना दिये हैं कि दिन में भी सिहरन महसूस हो रही है। हाल यह है कि झारखंड के कई जिले शिमला से भी ज्यादा ठंडे हो गये हैं। 26 दिसंबर को शिमला का न्यूनतम तापमान 9 डिग्री रहा, वहीं, झारखंड के गुमला में पारा लुढ़ककर 2.8 डिग्री पर पहुंच गया। ठंड से आम जनजीवन पूरी तरह प्रभावित है। लोग घरों से निकलने से कतरा रहे हैं। बाजारों में हीटर की मांग अचानक उछल गई, कई दुकानों में हीटर आउट ऑफ स्टॉक हो चुके हैं। कड़ाके की सर्दी के चलते पेट दर्द, दस्त उल्टी जैसी शिकायतों वाले मरीजों की संख्या में इजाफा हुआ है। अस्पतालों में ठंड से जुड़ी बीमारियों के मरीज बढ़ते जा रहे हैं। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 5 रोज मौसम शुष्क रहेगा। सुबह हल्के से मध्यम कोहरे की संभावना है। 28 दिसंबर तक न्यूनतम तापमान में 2 डिग्री और गिरावट हो सकती है। उसके बाद 2–3 डिग्री की हल्की बढ़ोतरी संभव है। मतलब साफ है कि नववर्ष की दस्तक झारखंड में कंपकंपाती ठंड के बीच होगी।

मौसम केंद्र की रिपोर्ट के मुताबिक कई जिलों के पारा 10 डिग्री से नीचे आ गये हैं। रांची 7.0°C, सिमडेगा 7.3°C, हजारीबाग 5.3°C, गुमला 2.8°C, लोहरदगा 5.2°C,  डाल्टनगंज  5.6°C, बोकारो 6.9°C, लातेहार 7.6°C, पाकुड़ 8.1°C, सरायकेला व कोडरमा 8.6°C, देवघर 9.1°C एवं चाईबासा 9.2°C में 10 डिग्री से पारा नीचे आ गये।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

मां का क’टा हाथ लेकर कमिश्नर दफ्तर पहुंचा जवान, मची अफरा-तफरी…

UP : कानपुर में एक बेहद संवेदनशील और सनसनीखेज...

SP अचानक पहुंचे कंपोजिट कंट्रोल रूम, दी सख्त चेतावनी…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग में SP अमन कुमार ने कंपोजिट...

अगले 7 दिन आसमान से बरसेगी आग, पारा 47 के पार, कहां रेड अलर्ट… जानें

Kohramlive : भारतीय मौसम विभाग IMD ने उत्तर भारत...

चौपारण में 21 मई से होगा फलाहारी बाबा का चौथा बैकुंठ उत्सव

Chouparan(Krishna Paswan) : चौपारण के बिगहा स्थित हनुमंत सेवा...