spot_img

झारखंड में अगले पांच रोज कैसा रहेगा मौसम… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : झारखंड में दिन के वक्त सर्दी लगभग विदा ले चुकी है। धूप निकलते ही गर्मी महसूस हो रही है और बर्फीली हवा का असर भी कम हुआ है। हालांकि न्यूनतम तापमान कम रहने से सुबह और रात में ठंड बनी हुई है, जिससे लोगों की सेहत पर असर पड़ रहा है। मौसम केंद्र, रांची के मुताबिक फिलहाल मौसम के मिजाज में बड़े बदलाव के आसार नहीं हैं। बीते 24 घंटों में अधिकतम तापमान में 2-3 डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। चाईबासा 32.4 डिग्री के साथ सबसे गर्म रहा। रांची का अधिकतम तापमान 27 डिग्री रहा, जो एक दिन पहले से करीब 2 डिग्री अधिक है। लातेहार सबसे ठंडा जिला रहा, जहां अधिकतम तापमान 22.5 डिग्री दर्ज किया गया। मौसम विभाग के अनुसार अगले दो दिनों में तापमान में 2 से 4 डिग्री तक और बढ़ोतरी हो सकती है। इसके बाद तीन दिनों तक पारा करीब 2 डिग्री तक गिरने की संभावना है। फिलहाल राज्य में दिन में गर्मी और रात में ठंड का सिलसिला जारी रहेगा।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

एक ही रोज में बदल गये 15 IPS और कई जिलों के DSP… देखें लिस्ट

Kohramlive : हरियाणा सरकार ने 15 IPS और 21...

मानसून में बढ़ जाता है जॉन्डिस का खतरा, बचने के ये बेहतर उपाय…

Kohramlive : मानसून के दौरान दूषित पानी और भोजन...

Facebook Live के दौरान सुनाई दी महिला चीख, वीडियो वायरल…

Kohramlive : हिमाचल प्रदेश के शिमला के रामपुर उपमंडल...

रिटायर्ड जज पहुंचे बिलौटी गांव, तिवारी एन’काउंटर केस की जांच शुरू…

Bihar : भोजपुर के चर्चित भरत भूषण तिवारी एनकाउंटर...