spot_img
spot_img

ट्रेनों में फिर मिलेगा गरमा-गरमा खाना, जानिये कैसे…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive desk: ट्रेनों में सफर करने वाले यात्रियों को फिर एक बार गरमा-गरम खाना खाने को मिल सकेगा। कोरोना में कमी के बाद रेलवे ने ट्रेनों में पका हुआ भोजन दिए जाने का ऐलान किया है। आईआरसीटीसी अपने किचन को खोलने की तैयारी कर रही है।अभी ये नहीं बताया गया है कि ये सुविधा किस तारीख से शुरू होने जा रही है।

आईआरसीटीसी ने जारी किया आदेश

पके भोजन की व्यवस्था कोविड-19 के प्रकोप के कारण रोक दी गई थी। इंडियन रेलवे कैटरिंग एंड टूरिज्म कॉरपोरेशन (आईआरसीटीसी) को शुक्रवार को भेजे पत्र में रेलवे बोर्ड ने कहा कि ट्रेन सेवाएं सुचारु रूप से शुरू हो चुकी हैं और कोविड रोकथाम के लिए देशभर के रेस्तरां, होटल और ऐसे अन्य स्थानों में लागू लोगों के प्रवेश संबंधी प्रतिबंधों में भी छूट मिली है।

ऐसे में रेलवे मंत्रालय ने निर्णय लिया है कि यात्रियों की जरूरत के मद्देनजर ट्रेनों में पके-पकाए भोजन की व्यवस्था फिर शुरू कर दी जाए। इससे पूर्व, नवंबर माह की शुरुआत में रेलवे ने ट्रेन सेवाएं सुचारु करने की घोषणा की थी। इसके बाद ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा लिया गया था।

स्पेशल ट्रेनों की जगह रेगुलर ट्रेनें

देशभर में चलने वाली ट्रेन कोरोना संक्रमण से पहले की यथास्थिति में वापस लौट रही है। सभी ट्रेनों से स्पेशल का टैग हटा लिया गया है। लेकिन कोविड प्रोटोकॉल को जारी रखा जाएगा। इस वजह से अनारक्षित कोच में टिकट की बुकिंग करा कर ही यात्रा करने की अनुमति होगी। इसी तरह आरक्षित कोच में उन्हें ही यात्रा की अनुमति दी जाएगी जिनका टिकट कन्फर्म होगा। वेटिंग टिकट से भी यात्रा की अनुमति नहीं होगी। यानी मेल/एक्सप्रेस स्पेशल और हॉलिडे स्पेशल ट्रेनों की सेवा अब पहले की तरह सामान्य ट्रेनों जैसी होगी। ये ट्रेनें फिर से रेगुलर नंबर के साथ दौड़ेंगी। इसके साथ ही स्पेशल किराए की जगह फिर से पुराना सामान्य किराया लागू होगा।

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ा ऐलान, अब जहां चाहें वहां से लें राशन…जानें

Kohramlive : देश के करोड़ों राशन कार्डधारियों के लिये बड़ी...

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...