Ranchi : राजधानी रांची के मोरहाबादी में भयानक एक्सिडेंट हो गया। यहां एक तेज रफ़्तार कार(BR01HX0611) की एक पेड़ से जोरदार टक्कर हो गई। हादसे के बाद कार में सवार चारों युवक सड़क पर बिखर गये। टक्कर इतनी ज़ोरदार थी कि उसकी आवाज दूर तक सुनाई पड़ी। वहीं कार के परखच्चे उड़ गये। गनीमत रही कि मौके पर इलेक्शन को लेकर गाड़ियां खड़ी थी। वहीं वाहन कोषांग कर्मी भी मौके पर मौजूद थे। खबर मोरहाबादी TOP प्रभारी को दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस और एम्बुलेंस ने सभी को अस्पताल पहुंचाया। सभी का इलाज चल रहा है।
ये भी पढ़े :बिहार की सड़कें होंगी चकाचक, इतने करोड़ खर्च करेगी सरकार
ये भी पढ़े :दिन के उजाले में जेलकर्मी को मा’री गो’ली, गुस्साये लोग उतरे सड़क पर
ये भी पढ़े :स्कूल बंद, अगले आदेश ऑनलाइन होंगी कक्षाएं…
ये भी पढ़े :पाकुड़ में गजब का बोल गईं कल्पना सोरेन… देखें वीडियो














