Kohramlive : बेशक, चाहे कोई हो, वो नये साल में अपने भविष्य को लेकर चितिंत रहता है। कैरियर, फाइनिशियल, बिजनेस, नाते-रिश्तेदारों से रिश्ते खासकर लव में हार होगी या जीत, यह जानने की बेताबी हर किसी में। साल 2024 आपका कैसा रहेगा, आइये जानते हैं सभी 12 राशियों के लिये साल 2024 की भविष्यवाणी क्या हैं।
मेष राशि
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, मेष राशि के जातकों में नेतृत्व क्षमता गजब की होती है। इस जातक का स्वामी ग्रह मंगल है। मंगल देव साहस और पराक्रम के देवता माने जाते हैं। आमतौर पर इस राशि के लोग निडर और साफ बोलने वाले होते हैं। ऊर्जावान और जिंदादिल इंसान होते हैं। हर किसी के दिल पर राज करने वाले होते हैं। मेष राशि वाले का साल 2024 कुछ ऐसा रहने की संभावना है।
साल की शुरुआत में देव गुरु बृहस्पति मार्गी हो जायेंगे, जिसके चलते जिंदगी में सकारात्मक परिणाम आयेंगे। भाग्य पूरा साथ देगा। धन अच्छा प्राप्त होगा, निवेश में भी फायदे का पूरा चांस रहेगा। घर में खुशियां आयेगी और अटके काम पूरे होंगे। नव दंपत्ति के लिये संतान प्राप्ति के योग है, वो शानदार और सबसे बलवान है। साल 2024 में मई के महीने तक देव गुरु बृहस्पति का गोचर आपके लग्न में ही हो रहा है, वहीं उस पर शनि देव की दृष्टि होगी। जब दोनों बड़े ग्रह गुरु और शनि किसी भाव पर एक साथ प्रभाव डालते है तो उस भाव से जुड़े शुभ फल में वृद्धि हो जाती है। इसके चलते शुरूआती 4 महीनो में परिवार और समाज में भी अच्छा मान सम्मान मिलेगा। आपका उत्साह चरम पर होगा। इस साल राहु महाराज की कृपा से आपको अच्छे सुख सुविधाओं के साधन की प्राप्ति होगी। विदेश जाने की इच्छा रखने वाले हो या विदेश में व्यापार करने वाले लोग हो!
पूरे नव ग्रह में सबसे धीमे कहे जाने वाले शनि देव इस साल जून के महीने तक मार्गी में रहने वाले है, लाभ का योग बन रहा है। ऐसे में शनि से जुड़े शुभ परिणाम आपको प्राप्त होंगे। 30 जून को वक्री होने से पहले उच्च कोटि का धन योग आपके लिए शनि देव बना रहे है। आय के स्त्रोत बढ़ने वाले हैं। इस साल आप अपने पुरुषार्थ और भाग्य के द्वारा अच्छा धन कमाने में सक्षम सिद्ध होंगे।
ग्रहों के राजा कहे जाने वाले सूर्य 14 अप्रैल को उच्च के हो जायेंगे। उनका गोचर आपके लग्न में ही होगा। सरकारी क्षेत्र में काम रहे जातको को इस समय उच्च पद की प्राप्ति हो सकती है। जीवन में कोई नई शुरुआत करने के लिए भी यह समय अच्छा है। छात्र वर्ग को भी इस युति से बहुत अच्छा फायदा होने की उम्मीद है। अगर आप कोई नया कारोबार शुरू करना चाह रहे है तो अप्रैल से मई तक का समय काफी बढ़िया है।
देव गुरु बृहस्पति 1 मई को आपके दूसरे भाव में गोचर करेंगे। वृष राशि में गुरु होंगे और आपके धन और परिवार के स्थान को प्रभावित करेंगे। धन में इजाफा होने के पूरे चांस हैं, वहीं नौकरी में भी बेहतरीन परफोंरमेंस करेंगे। गुरु के प्रभाव से हो सकता है कि आपको अचानक से धन की प्राप्ति हो जाये। अटका धन भी हासिल हो सकता है। गुरु की नवम दृष्टि आपके दशम भाव पर होगी जिसके कारण आप अपने करियर में भी अच्छा जलवा दिखायेंगे।
जब देव गुरु बृहस्पति का राशि परिवर्तन होगा तो उनकी सप्तम दृष्टि अष्टम भाव पर होगी वही शनि की दशम दृष्टि भी अष्टम भाव पर ही होगी। ऐसे में आपका आठवां भाव मई के महीने में जाग्रत हो जायेगा। यह भाव आकस्मिक धन प्राप्ति का भी है। साधना में आपकी रूचि बढ़ सकती है और कहीं से आपको अचानक मदद भी मिल सकती है। वेद पुराण और ज्योतिष का पठन और अध्ययन करने के लिए समय बहुत अच्छा है।
साल 2024 में मई के महीने के बाद आपका प्रथम भाव कर्तरी योग में आ जायेगा। यह वो समय होगा जब आपके जीवन में अच्छे लोगों की एंट्री होगी। इस समय अविवाहित जातकों के विवाह की भी पूरी उम्मीद है। आपको कोई बड़ा पुरुस्कार मिल सकता है।
पूरे साल 2024 में केतु महाराज आपके छठे भाव में विराजमान है। केतु का फल मंगल के ही समान होता है ऐसे में यहां विराजमान केतु आपको अपने शत्रुओं पर विजय प्राप्त करने में मदद करेगा। कोई कोर्ट केस चल रहा है तो उसमें राहत मिलने की पूरी संभावना है। इस साल आपका नौकरी परिवर्तन भी पूरी तरह से आपके लिए अनुकूल रहने वाला है। आपके शत्रु चाहे कितना भी दम लगा लें, वो आपको हरा नहीं सकते।
अगले अंक में वृष राशि वाले जाने अपना राशिफल
नोटः यह राशिफल ज्योतिष शास्त्र के आधार पर आई खबरों पर आधारित है। इसमें कोहराम लाइव.कॉम का कोई लेना-देना नहीं है।
इसे भी पढ़ें : रांची सदर SDO बने उत्कर्ष कुमार, कई और अधिकारी इधर से उधर… देखें लिस्ट
इसे भी पढ़ें :जवानों की गाड़ी पर फेंका ग्रेनेड, फिर…
इसे भी पढ़ें :झारखंड में सभी स्कूल हुये बंद, कब तक… जानें
इसे भी पढ़ें :रांची में लाठीचार्ज… देखें वीडियो












