spot_img

रुद्र महायज्ञ में उमड़ रही श्रधालुओं की भीड़, बापू चिन्मयानंद ने कहा- श्री राम के आदर्शों पर चलें युवा

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

चतरा/सिमरिया : प्रखंड के प्रसिद्ध गांव सलगी में आयोजित सात दिवसीय विराट रुद्र महायज्ञ में श्रधालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। प्रतिदिन हजारों की संख्या में महिलाएं-पुरुष यज्ञ मंडप की परिक्रमा कर रहे हैं। शिव परिवार, राम परिवार की बनी मूर्ति के दर्शन कर रहे हैं। 24 घंटा अखंड कीर्तन में भक्त गोता लगा रहे हैं। यज्ञ स्‍थल पर मेला का भी आयोजन किया गया है, जिसका महिलाएं-बच्चे आनंद उठा रहे हैं। 24 घंटे भंडारा चल रहा, जिसमें सभी यज्ञ में पहुंचे लोग प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं।

यज्ञ में बापू चिन्मयानंद जी महाराज का प्रवचन सुनने दूर-दूर से लोग पहुंच रहे हैं। बापू चिन्मयांनन्द ने कहा कि आज समाज जिस दौर से गुजर रहा है। ऐसे में समाज को प्रभु श्री राम के चरित्र और आदर्शों को अपनाना चाहिए। रामायण दर्पण जैसा है जो आपको अपने आप से परिचय कराता है। राम कथा सुनकर अपने आप को सोचें कि आप राम जैसे हैं या रावण जैसे, सीता जैसी या सुरपनखा जैसी। फिर अपने आप को सुधार करें। राम कथा जीवन दर्शन है। एक मित्र का धर्म, भाई का धर्म, पिता का धर्म, पुत्र का धर्म, पति का धर्म, पत्नी का धर्म और एक शत्रु का भी धर्म से परिचय कराता है। बापू ने कहा कि विशेष कर युवा पीढ़ी फिल्मी हीरो को आदर्श मानते हैं। उन्हें श्री राम को हीरो मानना चाहिए और उनके चरित्र जैसा अपना चरित्र का निर्माण करें। श्री राम को अपना आदर्श मान कर उनके आदर्शों पर युवा चले तो आपका और आपके परिवार समाज देश व विश्व का कल्याण होगा।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

अब अदालत खुद चली लोगों के द्वार…

Latrhar : न्याय अब सिर्फ अदालत की चारदीवारी तक...

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...