spot_img

मूर्तिया और दनुआ-केंदुआही गांव में जगमगाई उम्मीद

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Chouparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड चोरदाहा पंचायत के तीन गांवों में तीन नये ट्रांसफार्मरों का उद्घाटन हुआ। इन गांवों में लंबे समय से अंधेरे और डर का साया पसरा था। बीते दिन यहां के लिये उम्मीद का नया सवेरा लेकर आया। मूर्तिया गांव के टोला (अंजान) में 1 ट्रांसफार्मर एवं दनुआ–केंदुआही में 2 ट्रांसफार्मर लगाये गये हैं। स्थानीय विधायक मनोज कुमार यादव की पहल से ये ट्रांसफार्मर यहां लगाये गये हैं। अब इन इलाकों के लोग निर्बाध बिजली आपूर्ति से अपने घरों और जीवन को रोशन कर पायेंगे। मौके पर पूर्व मुखिया सह भाजपा नेता सुखदेव पासवान, पूर्व उप मुखिया व भाजपा ओबीसी मोर्चा अध्यक्ष राजकुमार यादव, पंचायत चोरदाहा प्रभारी मुखिया प्रतिनिधि बैजनाथ गंझु, वार्ड सदस्य नौशाद आलम मौजूद थे। उनके साथ सैकड़ों ग्रामीण महिलायें, बच्चे और बुजुर्ग, सबकी आंखों में एक ही चमक थी, “अब अंधेरा नहीं रहेगा”। परमेशर यादव से लेकर पार्वती देवी तक, हर कोई एक स्वर में यही कहता नजर आया कि “विधायक मनोज कुमार यादव ने हमारी जिंदगी बदल दी है। अब बच्चे रोशनी में पढ़ेंगे, महिलायें चैन से काम करेंगी और गांव की गलियां जगमगायेगी।”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...