spot_img

जेल में बंद गैंगस्टर के इशारे पर होती है बाहर गुंडई, खुला राज

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के कुछ एरिया में बिना गुंडा टैक्स दिये काम करने पर जान आफत में बनी रहती है। जेल में बंद गैंगस्टर अमन श्रीवास्तव के इशारे पर आपराधिक घटनाओ को अंजाम गैंग के गुर्गों द्वारा दिया जाता है। इस बात का खुलासा आज बड़कागांव SDPO पवन कुमार ने मीडिया के सामने किया। उन्होंने बताया कि बीते 25 नवंबर को गिद्दी सी कोलियरी में बाइक सवार 2 अपराधी पहुंचे। वहीं वहां काम कर रहे श्याम सुन्दर पाण्डेय पर हथियार भिड़ा दी। वहीं उनसे कहा कि मजाल नहीं कोई बिना गुंडा टैक्स दिये काम कर ले और हथियार लहराते हुये भाग निकले। इस कांड को पुलिस कप्तान ने गंभीरता से लिया। वाहों बदमाशों को खोज निकालने का काम SDPO को दिया। गठित टीम ने टेक्निकल सेल की मदद से तीन बदमाशों को धर दबोचा। इनके नाम सुजित कुमार गोस्वामी, विक्की राम और अमोद कुमार गुप्ता बताये गये। गिरफ्तार गुंडों ने पुलिस ने सामने कबूल किया कि उन्होंने जो कुछ किया अमन श्रीवास्तव के इशारे पर किया। उन्हें इस काम के एवज में 25 हजार रुपये मिलने वाले थे।

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु सिंह की मौ’त के बाद भारी हं’गामा, तीन पुलिसवाले सस्पेंड

Jamshedur : जमशेदपुर के बिष्टुपुर में चाकूबाजी में घायल...

भोरे-भोर पश्चिम बंगाल में भीषण आ’ग, कई झुलसे… देखें वीडियो

Kohramlive : पश्चिम बंगाल के हल्दिया स्थित पेट्रोकेमिकल प्लांट...

सांप ने डंसा, डॉक्टर बोले, सॉरी, फिर भी तंत्र-मंत्र पर टिकी रही उम्मीद…

Hazaribagh : हजारीबाग के चौपारण प्रखंड के रेंबो करमा...

मंत्री निशांत कुमार इस आवास में हुये शिफ्ट…

Patna : बिहार के स्वास्थ्य मंत्री निशांत कुमार आज...

पीजी लॉज में हो रहा था गलत काम, छापा के बाद खुला राज…

Dhanbad : धनबाद के निरसा थाना क्षेत्र में सोमवार...