spot_img
spot_img

बेसमेंट में चल रहा था हुक्का बार, रेड में 17 लोग धराए

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

DELHI: आउटर दिल्ली में एक प्रॉपर्टी डीलर के ऑफिस में बेसमेंट के भीतर एक अवैध हुक्का बार चलाया जा रहा था। जब पुलिस ने छापेमारी की तो वहां महफिल जमी हुई थी। पुलिस ने 17 लोगों को गिरफ्तार किया है।

इसे भी पढ़ें : रिलायंस फाउंडेशन बना रहा 1000 बिस्तरों वाला कोविड सेंटर, मरीजों का होगा मुफ्त इलाज

प्रापर्टी डीलर के दफ्तर में हुक बार

दिल्ली पुलिस को खबर मिली थी कि पश्चिम विहार में एक प्रॉपर्टी डीलर के दफ्तर में बकायदा एक हुक्का बार चल रहा है। इसके बाद आउटर दिल्ली के डीसीपी ने सब इंस्पेक्टर नवीन मलिक, हेड कांस्टेबल प्रदीप, कांस्टेबल अमित और कई पुलिसकर्मियों की एक टीम बनाई। टीम ने हुक्का बार पर रेड की। रेड का ठिकाना था गुप्ता प्रॉपर्टी, भैरव एनक्लेव, जो नांगलोई रोड पर स्थित है।  ऑफिस के बेसमेंट में हुक्का बार चल रहा था। छापेमारी के दौरान पुलिस वहां का मंजर देखकर हैरान रह गई। पुलिस ने हुक्का बार के मालिक को भी गिरफ्तार कर लिया। सुमित गुप्ता नाम का वो शख्स निहाल बिहार का रहने वाला है।

इसे भी पढ़ें :स्‍कूल में चल रहा था अवैध शराब का धंधा, छापेमारी करने गई पुलिस रह गई दंग

कई हुक्के और तंबाकू के पैकेट बरामद

पुलिस टीम ने हुक्का बार से 17 लोगों को हिरासत में लिया है। पुलिस ने वहां से कई हुक्के और तंबाकू के पैकेट भी बरामद किए हैं। पुलिस ने महामारी एक्ट के तहत इस मामले में कार्रवाई की है। सभी आरोपी लॉक डाउन का उल्लंघन कर रहे थे। हुक्का बार में कुछ नाबालिक बच्चों के मौजूद होने का भी शक है। इसकी तस्दीक दिल्ली पुलिस कर रही है।

इसे भी पढ़ें :CBSE बोर्ड, JEE, NEET की स्थगित परीक्षाएं कब होंगी, यहां पढ़ें महत्वपूर्ण तथ्य

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...