Ranchi : झारखंड पुलिस मुख्यालय के आंगन में आज एक अलग ही ऊर्जा थी। 68वीं ऑल इंडिया पुलिस ड्यूटी मीट में झारखंड पुलिस के जांबाजों ने अपनी काबिलियत का परचम लहराया था और अब उनके सम्मान का वक्त था। DGP अनुराग गुप्ता ने जब विजेताओं को मेडल पहनाये, तो हर चेहरे पर गर्व झलक रहा था। फिंगर प्रिंट विश्लेषण में रोहित कुमार कालिंदी ने गोल्ड जीतकर झारखंड का नाम रौशन किया। वहीं रवि शंकर ने इसी श्रेणी में सिल्वर मेडल हासिल किया। मेडिको-लीगल में नविता कुमारी महतो, पुलिस पोर्ट्रेट में बलेंद्र कुमार और डॉग ट्रैकर (एरिक) श्रेणी में महेंद्र महतो ने सिल्वर मेडल जीतकर अपनी सूझबूझ का लोहा मनवाया। DGP अनुराग गुप्ता ने विजेताओं की पीठ थपथपाते हुये कहा, “यह सिर्फ मेडल नहीं, झारखंड पुलिस की कड़ी मेहनत और समर्पण का प्रतीक है।” इस गौरवपूर्ण क्षण में IG असीम विक्रांत मिंज, DIG संध्या रानी मेहता समेत कई अधिकारी मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :आठवीं तक की सभी कक्षायें ऑनलाइन, ट्रेनें रद्द, बढ़ रही भीड़…
इसे भी पढ़ें :रेखा गुप्ता के CM बनते ही आतिशी ने कर डाली ये डिमांड…
इसे भी पढ़ें :हजारीबाग में 1 करोड़ की अवैध शराब जब्त… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :JAC ने ये दो बोर्ड एग्जाम किये रद्द, नोटिफिकेशन जारी…
इसे भी पढ़ें : पानीहाटी में मां का दर्द बना शक्ति, रत्ना देबनाथ बोली, लड़ाई अभी बाकी है…
इसे भी पढ़ें : बिना हेलमेट वालों पर आफत, 1 महीने में 69 लाख का जुर्माना…
इसे भी पढ़ें : CM सम्राट ने सेना से मांगी मदद… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : पांच राज्यों में मतगणना, कहां-कौन आगे, किसने दिया सरप्राइज… जानें
इसे भी पढ़ें : उपराष्ट्रपति को CM हेमंत ने दी बधाई… जानें क्यों






