spot_img

हनीमून या हा’दसा? घाटियों में गुम हुआ एक नव दंपत्ति

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इंदौर से शुरू हुआ एक प्रेम और शिलांग की वादियों में आकर किसी रहस्य में गुम हो गया। राजा और सोनम, दो दिल जो बीते 11 मई को सात फेरे लेकर जीवन की नई शुरुआत कर रहे थे, 22 मई की सुबह एक टू-व्हीलर पर सवार होकर निकले और फिर खो गये। शिलांग की कीटिंग रोड से स्कूटी किराये पर ली और परिवार से आखिरी बार संपर्क किया। दोपहर ढलती रही, पहाड़ों पर बादल और धुंध छाती रही और मोबाइल नेटवर्क के उस पार केवल सन्नाटा बचा। फिर खबर आई, स्कूटी मिली है, लावारिस हालत में। चाबी अब भी लगी थी, मगर राजा और सोनम का कोई पता नहीं। जहां प्रेम की निशानी बनते हैं फूलों के गुच्छे और हंसी की गूंज, वहां अब दौड़ रही हैं चार खोजी टीमें, मेघालय पुलिस, SDRF, होम गार्ड्स और गांव के लोग। जंगलों की झाड़ियों को हटाया जा रहा है, गहरी खाइयों को टॉर्च की रोशनी से टटोला जा रहा है, हर चट्टान, हर मोड़ पर उन दो सायों की तलाश है जो अचानक इस दुनिया से कट गये  लगते हैं। नोंग्रियात और मावलाखियात के बीहड़ रास्ते, जहां कपल्स अक्सर रोमांस की तलाश में आते हैं, अब वही पगडंडियां किसी अनहोनी की गवाह बनती जा रही हैं। डबल डेकर ब्रिज तक हर रास्ता छाना जा रहा है, हर आवाज पर कान लगाया जा रहा है, मगर जंगल की चुप्पी अब तक टूटी नहीं। राजा का बड़ा भाई इंदौर से भागा-भागा शिलांग आया है। आंखों में चिंता है, और होंठों पर बस एक सवाल, “मेरा भाई कहां है?” हर दिन के साथ उम्मीद कमजोर होती जा रही है। मध्य प्रदेश के CM मोहन यादव ने भी चिंता जताई है, पर अभी तक कोई सुराग नहीं। गांव में सोनम की मां हर सुबह दुआ करती है, “मेरी बेटी को कुछ न हो…”

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रामगढ़ में मची चीख-पुकार, 7 लोगों की मौ’त…

Ramgarh : रामगढ़-बोकारो मुख्य मार्ग पर बारलोंग के पास...

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...