Ranchi : गृह मंत्री अमित शाह कल यानी 19 सितम्बर को झारखंड आयेंगे। गृह मंत्री अमित शाह सबसे पहले रांची पहुंचेंगे। यहां रेडिसन ब्लू होटल में विश्राम करेंगे और अगले रोज यानी 20 सितम्बर को दिन के साढ़े ग्यारह बजे भोगनाडीह में आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। भाजपा के प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने मीडिया को बताया कि भोगनाडीह के बाद केंद्रीय गृह मंत्री साहिबगंज के पुलिस लाइन मैदान में आयोजित विशाल जनसभा को संबोधित करने वाले हैं। वहीं गिरिडीह के जमुआ में भी आयोजित कार्यक्रम में भाग लेंगे। गृह मंत्री अपने दो दिवसीय दौरे पर झारखंड आ रहे हैं।
भाजपा प्रवक्ता प्रदीप सिन्हा ने कहा कि परिवर्तन यात्रा को कामयाब बनाने के लिये राज्य के सभी जगहों पर बड़ी तैयारी की जा रही है। संथाल की धरती पर केंद्रीय गृह मंत्री को सुनने का इंतजार सबको है। संथाल में जिस तरह से बांग्लादेशी घुसपैठ की समस्या पाई जा रही है, उसे देखते हुये सभी की निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि केंद्रीय गृह मंत्री अपने संबोधन में क्या कहते हैं। इसको लेकर कार्यकर्त्ताओं में बेहद उत्साह है।
20 सितंबर से 3 अक्टूबर तक चलने वाली इस परिवर्तन यात्रा में यूपी के CM योगी आदित्यनाथ से लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह सहित कई दिग्गज नेता शामिल होंगे। CM योगी आदित्यनाथ का कार्यक्रम देवघर और चतरा में तय किया जा रहा है, जबकि देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह धनबाद में आयोजित कार्यक्रम में शामिल होने वाले हैं।
इसे भी पढ़ें : रुला रहा प्याज, रांची में 8 जगहों पर सस्ता…
इसे भी पढ़ें : मिड डे मील खाकर बीमार हो गये 39 बच्चे
इसे भी पढ़ें : मिर्जापुर में बड़ा हादसा
इसे भी पढ़ें : बेटी बेच दी गई, परदेश से लौटे पिता
इसे भी पढ़ें : एहसान नहीं फर्ज, लापरवाह होंगे दंडित : DGP
इसे भी पढ़ें : आउटसोर्स होगा खत्म, ये बोल गये मंत्री डॉ इरफान अंसारी
इसे भी पढ़ें : 15 को झारखंड में कब-कहां जायेंगे PM मोदी… जानें
इसे भी पढ़ें : राष्ट्रपति आने वाली हैं रांची… जानें कब
इसे भी पढ़ें : देश को मिलेगी पहली वंदे मेट्रो, न्यूनतम किराया 30 रुपये…
इसे भी पढ़ें : दर्दनाक हादसा, मची चीख-पुकार
इसे भी पढ़ें : जेल से निकलते ही CM केजरीवाल ने कही यह बात… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : एक कॉल और सहम गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें : घर आते ही पुलिस ने धरा… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें : अवैध संबंध के शक में मा’री गई मां-बेटी…
इसे भी पढ़ें : अचानक धधकने लगा पेपर मिल, अंदर थे 50 मजदूर…










