spot_img
spot_img

क्या बम धमाकों में मरने वालों का मानवाधिकार नहीं होता : अमित शाह

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive Desk : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह बुधवार को सरकार की ओर से राज्यसभा (Rajya Sabha) में पेश किए गए द क्रिमिनल प्रोसीजर आइडेंटिटीफिकेशन बिल 2022 (The Criminal Procedure Identification Bill 2022) पर बोल रहे थे।  कहा, ‘मैं मानता हूं कि जो लोग आतंकी और आपराधिक मामलों में पकड़े जाते हैं, उनका मानवाधिकार होता है। कभी उन लोगों की बात क्यों नहीं की जाती, जो उन आतंकियों के धमाके में मारे जाते हैं या दिव्यांग हो जाते हैं। क्या उन लोगों का कोई मानवाधिकार नहीं होता।’

उन्होंने कहा कि देश में आतंक फैला रहे दहशतगर्दों और अपराधियों पर कानून का शिकंजा कसने के लिए यह बिल लाया गया है। इस बिल का उद्देश्य आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में केस साबित करवाने के लिए पुलिस और फोरेंसिक टीमों को वैज्ञानिक सबूत जुटाने के लिए नए अधिकार देना है। इस बिल से नागरिकों की गोपनीयता को कोई खतरा नहीं है।

दूसरे देशों में हैं और कड़े कानून

गृह मंत्री ने कहा, ‘हमारा कानून दूसरे देशों की तुलना में सख्ती के मामले में बच्चा है। दक्षिण अफ्रीका, ब्रिटेन, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा और अमेरिका जैसे देशों में इससे भी कड़े कानून हैं। यही वजह है कि उनके यहां आपराधिक मामलों में सजा की दर बेहतर है।’ अमित शाह (Amit Shah) ने कहा कि यह विधेयक आपराधिक मामलों में पकड़े गए आरोपियों के रेटिना, फुटप्रिंट आदि का रिकॉर्ड बनाने का अधिकार देता है। इस बिल के पास होने के बाद जब भी कहीं घटना होगी तो पुलिस के पास मौजूद रिकॉर्ड के आधार पर आरोपियों तक पहुंचा जा सकेगा।

इसे भी पढ़ें : Laung Laachi का भोजपुरी वर्जन रिलीज, गजब बवाल मचा रही Akshara Singh

इसे भी पढ़ें : 10वीं पास के लिए Railway में निकली बंपर Vacancy, बिना परीक्षा मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें : 2999 में खर‍ीदिए 26,999 रुपये की वॉच, Samsung Galaxy S22 सीरीज दे रहा ऑफर

इसे भी पढ़ें : Koo का यूजर हैं तो ध्‍यान दें, इस तरह प्राप्‍त कर सकते हैं ‘Yellow Tick’, कोई बाध्‍यता नहीं

इसे भी पढ़ें : ग्राहकों को लगा बड़ा झटका!, PNB ने सेविंग्स अकाउंट पर घटाई ब्याज दरें, इस तारीख से नए नियम लागू

इसे भी पढ़ें : Akshara Singh का #LaungLaachi का पोस्टर रिलीज, गजब की…

इसे भी पढ़ें : ‘बेचे बलमुआ अनार’…. तहलका मचा रहा Shilpi Raj और Mahi Srivastava का यह गाना

इसे भी पढ़ें : “सैया जी के वेट से बुलेट करे ठांय-ठांय”… धमाल मचा रहा Akshara Singh का यह गाना

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

UPSC की असिस्टेंट कमांडेंट परीक्षा 19 जुलाई को…

Kohramlive : देश की सीमाओं की रक्षा करने, आतंकवाद...

अब एयरपोर्ट पर लगेंगे फुल बॉडी स्कैनर, शुरू हुआ ट्रायल…

Kohramlive : भारत के एयरपोर्ट्स पर यात्रियों की सुरक्षा...

ट्रंप टैरिफ का खेल खत्म, भारत को मिल सकते हैं 94,649 करोड़ रुपये…

Kohramlive : कभी दुनिया की सबसे ताकतवर अर्थव्यवस्था की...

भारत में लॉन्च हुआ Redmi Turbo 5, 7540mAh बैटरी बनी सबसे बड़ी ताकत

Kohramlive : स्मार्टफोन बाजार में प्रतिस्पर्धा के बीच शाओमी...

स्लोवाकिया के सर्वोच्च सम्मान से नवाजे गये PM मोदी, बनाया रिकॉर्ड…

New Delhi : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को स्लोवाकिया के...