spot_img
spot_img
spot_img

होली में स्पेशल ट्रेन, नये ठहराव और सीट पर खाना… जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : होली की भीड़ को देखते हुये रेलवे ने बड़ी राहत दी है। अब रांची से जलालपुर पनवारा के बीच होली स्पेशल ट्रेन चलेगी, जिससे बिहार-झारखंड के यात्रियों की यात्रा आसान होगी। ट्रेन संख्या 08105 रांची–जलालपुर पनवारा होली स्पेशल रात 10.50 बजे रांची से खुलेगी। यह मुरी, बोकारो, धनबाद, चित्तरंजन, जसीडीह, बरौनी, समस्तीपुर, दरभंगा होते हुये मंगलवार शाम 4 बजे जलालपुर पनवारा पहुंचेगी। वहीं वापसी में ट्रेन संख्या 08106 जलालपुर पनवारा–रांची होली स्पेशल शाम 6 बजे खुलेगी। दरभंगा, समस्तीपुर, बरौनी, जसीडीह, धनबाद, बोकारो, मुरी होते हुये दोपहर 12.15 बजे रांची पहुंचेगी। इस ट्रेन में कुल 22 कोच होंगे, जिनमें स्लीपर, सामान्य और एसी कोच शामिल हैं। यात्रियों की मांग पर डेहरी ऑन सोन स्टेशन पर यशवंतपुर–धनबाद विशेष ट्रेन का ठहराव दिया गया है। ट्रेन संख्या 06563 सुबह 5.15 बजे पहुंचेगी और 5.17 बजे आगे बढ़ेगी। वहीं 06564 रात 1.22 बजे पहुंचेगी और 1.24 बजे रवाना होगी। यात्रियों की सुविधा के लिये रेलवे खानपान एवं पर्यटन निगम ने ई-पेंट्री सेवा शुरू की है। अब यात्री मोबाइल से ऑनलाइन भुगतान कर निर्धारित दर पर भोजन बुक कर सकेंगे और खाना सीधे सीट पर मिलेगा। रेलवे का दावा है कि डिजिटल व्यवस्था से पेंट्री स्टाफ द्वारा अधिक पैसे लेने की शिकायतों पर रोक लगेगी। फिलहाल 25 मेल-एक्सप्रेस ट्रेनों में यह सुविधा लागू हो चुकी है।

इन प्रमुख ट्रेनों में मिलेगी डिजिटल सुविधा

पुरुषोत्तम एक्सप्रेस, आजाद हिंद एक्सप्रेस, कलिंगा उत्कल एक्सप्रेस, टाटानगर-एसएमवीटी बेंगलुरु एक्सप्रेस में डिजिटल सुविधा दी जायेगी। रेलवे अधिकारियों के अनुसार, होली के मौसम में भीड़ को नियंत्रित करने और यात्रियों को आरामदायक यात्रा देने के लिये यह पहल की गई है। आने वाले समय में इस सेवा का विस्तार और ट्रेनों में भी किया जायेगा।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

तालाब की सीढ़ियां दरकीं तो भड़के गांववाले… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldip Tiwari) : जिस तालाब को संवारकर गांव की...

स्कूल पहुंचे पुलिस अधिकारी… जानें क्यों

Ranchi : आज के दौर में नशे का बढ़ता...

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

ऑपरेशन ‘उपलब्ध’ का बड़ा एक्शन, ये खेल बेनकाब…

Ranchi : रेलवे यात्रियों की जेब पर डाका डालने...