spot_img

होली और रमजान, गढ़वा में अमन का पैगाम

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा में होली और रमजान के मद्देनजर शांति समिति की बैठक का आयोजन हुआ, जहां DC शेखर जमुआर की अध्यक्षता में सौहार्दपूर्ण माहौल में त्यौहार मनाने की अपील की गई। SP दीपक कुमार पांडेय समेत जिले के अन्य आला अधिकारी और शांति समिति के सदस्य उपस्थित रहे।

बैठक में शांति समिति के सदस्यों ने बताया कि गढ़वा में सभी जाति-धर्म के लोग प्रेम और भाईचारे के साथ त्यौहार मनाते आ रहे हैं। DC ने इस सद्भावना पर खुशी जताते हुये इसे राज्य के लिये एक मिसाल बताया। बैठक में होली और रमजान के दौरान बिजली आपूर्ति, सफाई व्यवस्था, स्वास्थ्य सेवाएं और पेयजल सुनिश्चित करने के निर्देश दिये गये। SP ने सभी से सहयोग की अपील करते हुये कहा कि किसी भी अप्रिय घटना की सूचना मिलने पर प्रशासन को अवश्य सूचित करें। उन्होंने सोशल मीडिया पर अफवाहों से बचने और आपत्तिजनक पोस्ट न करने की सलाह दी। साइबर सेल इन पोस्टों पर कड़ी नजर रखेगा। त्यौहार के दौरान असामाजिक तत्वों पर नजर रखने, पेट्रोलिंग बढ़ाने, और आपसी समन्वय बनाए रखने के निर्देश दिये गये। जिला परिषद अध्यक्ष शांति देवी ने बैठक में उपस्थित सभी को होली और रमजान की शुभकामनाएं दीं। बैठक में अपर समाहर्ता राज महेश्वरम, अनुमण्डल पदाधिकारी, कार्यपालक अभियंता समेत कई अधिकारी और शांति समिति के सदस्य मौजूद थे।

 

 

 

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बेटी की चि’ता सज चुकी थी, तभी आया VIDEO… बोली- मैं जिंदा हूं और…

Bihar : बिहार के समस्तीपुर के भजनगामा गांव में एक...

तमाड़ में हूल दिवस पर वीर शहीदों को नमन…

Ranchi : रांची के तमाड़ में मंगलवार को हूल...

घर-घर पहुंचेंगे BLO, वोटर लिस्ट में नाम जोड़ने का सुनहरा मौका…

Garhwa: गढ़वा में मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण...

38 साल तक देश की सुरक्षा, अब सम्मान के साथ विदाई…

Garhwa(Nityanand Dubey) : गढ़वा के CRPF की 172वीं बटालियन...

काम से लौटे बेटे के पैरों तले खिसकी जमीन, एक साथ दो-दो ला’शें…

Khunti : खूंटी के सायको थाना क्षेत्र स्थित जिलिंगकेला...