कर्तव्य पथ पर इतिहास की कदमताल, नेतृत्व करेंगी सिमरन बाला…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : इस साल 26 जनवरी को कर्तव्य पथ पर देश की सैन्य शक्ति, अनुशासन और राष्ट्रीय एकता की झलक पूरी शान से सामने होगी, उसी ऐतिहासिक पल में CRPF के इतिहास में स्वर्णिम अध्याय जुड़ जायेगा। इस बार कदमताल की अगुवाई सहायक कमांडेंट सिमरन बाला करेंगी। जो पहली बार सीआरपीएफ की पूरी पुरुष मार्चिंग टुकड़ी का नेतृत्व करेंगी। यह एक बदलते भारत और सशक्त महिला नेतृत्व की खुली घोषणा है। जम्मू-कश्मीर के राजौरी जिले से ताल्लुक रखने वाली सिमरन बाला ने सीमित संसाधनों और चुनौतीपूर्ण सामाजिक परिस्थितियों के बावजूद अपने सपनों को कभी झुकने नहीं दिया। पढ़ाई में शुरू से अव्वल रहीं सिमरन ने राजनीति विज्ञान में स्नातक की पढ़ाई पूरी की और फिर कठिन परिश्रम, अनुशासन और आत्मविश्वास के बल पर UPSC की CAPF परीक्षा में कामयाबी हासिल कर CRPF में सहायक कमांडेंट बनीं। CRPF अकादमी में प्रशिक्षण के दौरान सिमरन बाला ने अनुशासन, शारीरिक दक्षता, नेतृत्व क्षमता, मानसिक मजबूती, हर कसौटी पर खुद को साबित किया। इन्हीं गुणों के दम पर उन्हें 140 से अधिक पुरुष जवानों की मार्चिंग टुकड़ी की कमान सौंपी गई। गणतंत्र दिवस पर जब सिमरन बाला की आवाज़ पर जवानों की एकसाथ उठती कदमताल गूंजेगी तो संदेश साफ होगा नेतृत्व लिंग से नहीं, साहस, क्षमता और जिम्मेदारी से तय होता है। यह दृश्य देश की हर बेटी के लिये हौसले, आत्मविश्वास और सपनों की उड़ान का प्रतीक बनेगा।

Republic Day: गणतंंत्र दिवस परेड में CRPF पुरुष यूनिट का नेतृत्व करेंगी 26 साल की सिमरन बाला, पहली बार महिला को कमान... जानें कौन हैं वो | CRPF Commandant Simran ...

कौन है सिमरन बाला? जो कर्तव्य पथ पर रचेंगी इतिहास, 26 जनवरी को CRPF पुरुष टुकड़ी का करेंगी नेतृत्व | crpf simran bala to create history at republic day parade 4Crpf Simran Bala:गणतंत्र दिवस पर इतिहास रचेंगी सिमरन बाला, जानिए पूरी कहानी - Crpf Officer Simran Bala To Command All-male Crpf Marching Contingent On Republic Day - Amar Ujala Hindi News LiveSimran Bala Crpf,CRPF की पुरुष टीम को करेंगी लीड, दिल्ली के कर्तव्य पथ पर रचेंगी इतिहास, जानिए कश्मीर की बेटी सिमरन बाला कौन - who is simran bala first woman command an

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...