Hazaribagh(Shivnarayan Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव के हेठगढ़ा राममंदिर के पास तेज रफ्तार लवली बस (JH-12D-5625) ने सड़क पर खेल रहे 4 साल के मासूम को टक्कर मार दी। बस बच्चे को करीब 10 मीटर तक घसीटती हुई ले गई। गंभीर रूप से घायल बच्चे को स्थानीय लोगों ने बड़कागांव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। वहां से हजारीबाग रेफर किया गया, लेकिन इलाज के दौरान मासूम ने दम तोड़ दिया। बच्चे के पिता ने थाने में आवेदन देकर कहा कि बस मालिक राकेश कुमार यादव इलाज की जिम्मेदारी लेकर बच्चे को आयुष्मान हॉस्पिटल ले गया, लेकिन ठीक से इलाज नहीं कराया। बाद में रांची रेफर करने के दौरान रास्ते में ही बच्चे की मौत हो गई। बच्चे का शव पोस्टमॉर्टम के लिये हजारीबाग भेजा गया है। थाना पुलिस ने बस चालक और मालिक पर केस दर्ज करने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
तेज रफ्तार लवली बस ने मासूम की ली जान
Date:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…
Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...
सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!
Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...
डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…
Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...
प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…
Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...
मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…
Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...



