SARAIKELA : सरायकेला-टाटा मुख्य सड़क पर दुगनी के बजरंगबली मंदिर मोड़ पर बुधवार को हुए हादसे में 54 साल की शकुंतला महतो की मौत हो गई। यहां बाइक पर पीछे बैठीं शकुंतला के गिरने के बाद तेज रफ्तार हाइवा ने कुचल दिया। घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई है।
Read More :नहीं धराता तो सलटा देता पलामू के एक हस्ती को, देखिये कैसे…
उग्र भीड़ ने सड़क को किया जाम
घटना के बाद उग्र भीड़ ने टाटा-सरायकेला सड़क को जाम कर दिया है। महिला के परिजनों को मुआवजा देने की मांग कर रहे हैं। घटना की सूचना मिलने पर थाना प्रभारी मनोहर कुमार व अंचलाधिकारी सुरेश कुमार सिन्हा मौके पर पहुंचे हैं। वे नाराज ग्रामीणों के साथ बातचीत कर मामले को शांत करने की कोशिश में जुटे हुए हैं।
Read More :दो युवती के साथ गैंगरेप, चाकू की नोक पर 4 युवकों ने बनाया हवस का शिकार












