Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC के परिवहन मार्गों पर सुरक्षा तय करने और आवाजाही के दौरान होने वाली चुनौतियों पर फोकस कर आज हाई लेवल मीटिंग हुई। पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना के सिकरी सम्मेलन कक्ष में आयोजित बैठक में बोकारो रेंज के IG माइकल राज एस, DIG सुनील भास्कर, SP अरविंद कुमार सिंह, चतरा SP विकास कुमार पाडेय, उप मंडल पुलिस अधिकारी प्रभात रंजन एवं पवन कुमार सहित अन्य मौजूद थे। वहीं, NTPC की तरफ से महाप्रबंधक (O&M) आर.के. सिंह, उत्तर करनपुरा, अमुदला प्रताप, AGM – कोयला डिस्पैच, NTPC पकरी बरवाडीह प्रवीण आखोरी, AGM – कोयला डिस्पैच, AGM जॉय मुखोपाध्याय एवं अन्य अधिकारी शामिल थे। हाई लेवल मीटिंग में पुलिस और NTPC ने आपसी मेलजोल पर भी जोर दिया, ताकि बेहतर तरीके से हर काम हो सके।






