spot_img
spot_img
spot_img

हे भगवान! बच्चे से ऐसी दरिंदगी… सिगरेट से चेहरा जलाया, कील से निकाली आंख…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kanpur: हे भगवान! बच्चे से ऐसी दरिंदगी… कानपुर में 10 साल के बच्चे की लाश मिलने के बाद हड़कंप मच गया है।  नर्वल के सकट बेहटा गांव में घर से खेलने निकले मासूम को पहले अगवा किया गया। इसके बाद उसके साथ ऐसी हैवानियत को अंजाम दिया गया, जिससे दिल्ली का निर्भया कांड याद आ गया। हैवानों ने मासूम की गला घोंटकर हत्या करने से पहले उसकी आंख में 5 इंच की कील ठोंक दी और गुदाद्वार में डंडा डाल दिया। बच्चे के साथ ऐसी दरिंदगी की गई, जिसे देख सुनकर इलाके के लोगों के साथ-साथ उन पुलिसवालों के भी दिल कांप उठे हैं, जो बॉडी का पंचनामा करने पहुंचे थे।

शव के पास मिली दारू की बोतल, चेहरे पर सिगरेट के निशान बच्चे के शव के पास से दो गिलास और दारू की बोतल भी मिली है।  शक है कि हत्यारे दो रहे होंगे और उन्होंने दारू पीने के बाद तड़पाते हुए बच्चे की हत्या की गई।  बच्चे के चेहरे पर सिगरेट से दागे जाने जैसे निशान मिले हैं।  हत्या के बाद बच्चे को जमीन पर घसीटने के भी निशान हैं।  बच्चे की बॉडी का पिछला हिस्सा काला पड़ा हुआ है।

पुलिस ने 6 संदिग्धों को हिरासत में लिया

बच्चे का शव की हालत देखकर गांव में लोग भी कहते दिखाई दिए कि इस बच्चे के साथ की गई दरिंदगी देखकर निर्भया कांड याद आ गया है। उधर, 24 घंटे बीतने के बाद भी पुलिस अभी तक मामले का खुलासा नहीं कर सकी है। पुलिस अधिकारियों के मुताबिक, इस घटना में 6 संदिग्धों को हिरासत में लेकर जांच-पड़ताल की जा रही है। एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा का दावा है कि जल्द ही हत्याकांड का खुलासा करेंगे। आज दोपहर बाद डॉक्टरों का पैनल बच्चे का पोस्टमॉर्टम करेगा।

बच्चे से जानवरों से भी बदतर दरिंदगी

बच्चे के साथ हुई बेरहमी से एसपी का कलेजा भी कांपा कानपुर आउटर के एसपी अजीत कुमार सिन्हा खुद कह रहे हैं कि बच्चे के साथ जिस तरह की दरिंदगी की गई है, उससे हत्यारों के बच्चों को लेकर नफरत दिखती है, यह नफरत क्यों थी? यह हत्यारों को पकड़ने के बाद ही पता चलेगा।  एसपी अजीत कुमार सिन्हा ने कहा कि मेरा भी दिल बच्चे के साथ हुई बेरहमी से कांप उठा है।  कानपुर आउटर पुलिस की लापरवाही आई सामने इस मामले में पुलिस की लापरवाही भी सामने आ रही है क्योंकि परिजनों का कहना है कि बच्चा सोमवार से लापता था तो वह चौकी गए थे और थाने भी गए थे, लेकिन दोनों जगह पुलिस ने तुरंत कार्रवाई न करके, दूसरे दिन आने को बोल दिया जबकि अगले दिन बच्चे की लाश मिल गई।  फिलहाल बच्चे के शव का पोस्टमार्टम कराया जा रहा है।

एसपी बोले- लापरवाह अफसरों पर कार्रवाई होगी

इस मामले में कानपुर आउटर के एसपी अजीत सिन्हा का कहना है कि बच्चे की मौत में पुलिस की जो लापरवाही है, उसकी भी जांच होगी ,पोस्टमार्टम में जो तथ्य निकलकर आएंगे, उसके अनुसार एक्शन लिया जाएगा, अभी तक परिजनों की तहरीर पर अज्ञात लोगों पर हत्या की एफआईआर दर्ज की गई है।

बच्चे के साथ कुकर्म की भी आशंका, पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार इस बच्चे के साथ कुकर्म की आशंका भी जताई जा रही है, लेकिन पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही हम कुछ दावा कर सकते हैं। कानपुर में बीते कुछ महीनों में बच्चों के खिलाफ क्राइम की वारदात में तेजी से बढ़ोतरी आई है। दो दिन पहले ही एक बच्चे की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई थी, जिसकी जांच अभी चल रही है।

 तंत्र-मंत्र में हत्या का भी शक

इसी इलाके में ढाई साल पहले हुई थी हत्या 10 साल के बच्चे की हत्या के पीछे तंत्र-मंत्र की भी आशंका लग रही है, क्योंकि ढाई साल पहले कानपुर आउटर के ही घाटमपुर के भदरस गांव में एक मासूम बच्ची को दो हत्यारों ने बेरहमी से मारकर उसके कलेजे को निकाला था। इस हत्या को दिवाली के दिन गांव के ही एक पति-पत्नी करवाया था और औलाद के लिए बच्ची का कलेजा निकलवाकर खाया था

जांच में चार टीमों को लगाया

एसपी आउटर अजीत कुमार सिन्हा ने बताया कि जांच में चार टीमों को लगाया गया है। थाना प्रभारी के साथ ही सर्विलांस, क्राइम ब्रांच समेत चार टीम अलग-अलग एंगल पर जांच करके हत्याकांड का खुलासा करने का प्रयास कर रही हैं। इसके साथ ही सीओ सदर ऋषि केश यादव की निगरानी में खुलासे का प्रयास किया जा रहा है। इससे कि जल्द से जल्द हत्याकांड का खुलासा हो सके।

Read More :UP में BJP का मेनिफेस्‍टो जारी, देखिए वादों के पिटारे से क्या-क्या निकला…

Read More : इंस्ट्रक्टर के 2504 पदों पर निकली भर्ती, जल्द करें आवेदन…

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

भईया, भाभी और भतीजे का क्रूरता से क’त्ल, दहल उठा मोहल्ला…

UP : यूपी के गोरखपुर के बांसगांव थाना क्षेत्र...

दुल्हन सजकर करती रही इंतजार, नहीं आई बारात… जानें क्यों

UP : घर में शहनाइयों की गूंज थी, आंगन...

चीखों से कांप उठा ये शहर, एक साथ 14 बच्चे काल के गाल में समा गये…

UP : यूपी के राजधानी लखनऊ के अलीगंज इलाके में...

राज खुलने के डर से मां ने मासूम बेटे को म’रवा दिया…

UP : मेरठ के बहसूमा थाना क्षेत्र के रामराज...

भाभी को पाने के लिये उतारा बड़े भाई को मौ’त के घाट…

UP : अपने भाभी को पाने की चाहत में...