KODERMA : कोडरमा के मरकच्चो सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में तैनात एंबुलेंस से इन दिनों सीमेंट की बोरियां ढोई जा रही हैं। सोमवार को लोगों ने बंधन चौक स्थित एक दुकान से एंबुलेंस पर सीमेंट लोड करते देखा तो ड्राइवर सिकंदर सिंह से पूछताछ की। ड्राइवर ने बताया कि सीमेंट को देवीपुर स्थित उप स्वास्थ्य केंद्र में टॉयलेट मरम्मत कार्य के लिए ले जाया जा रहा है। यह काम प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार की देखरेख में कराया जा रहा है।
Read more:25 फीट नीचे गिरा ट्रैक्टर, एक की मौत, दो गंभीर
आपात सेवा के लिए उपलब्ध कराई गई है एंबुलेंस
एंबुलेंस ग्रिड कॉरपोरेशन ऑफ इंडिया की ओर से आपात सेवा के लिए स्वास्थ्य विभाग को उपलब्ध कराई गई है। इस संबंध में CS डॉ.अभय कुमार का कहना था कि इस तरह से एंबुलेंस का उपयोग मरीजों के बजाय सामान ढोने में किया जाना गलत है। मामला संज्ञान में आया है। जांच के बाद ही कुछ कहा जा सकता है। प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. विपिन कुमार से संपर्क करने का प्रयास किया गया, लेकिन संपर्क नहीं हो सका।
Read more:खड़ी पिकअप वैन में बाइक ने मारी टक्कर, बुजुर्ग की मौत






