spot_img

यहां है दुनिया का दूसरा ताजमहल…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Srinagar: विश्व प्रसिद्ध पर्यटन स्थल गुलमर्ग में एक होटल के बाहर बर्फ से बनाया गया ताजमहल सैलानियों के लिए आकर्षण का केंद्र बना हुआ है। इसे देखने के लिए बड़ी संख्या में स्थानीय लोग व पर्यटक पहुंच रहे हैं और इस मनोहारी नजारे को अपने कैमरे या मोबाइल फोन में कैद कर रहे हैं।

कश्मीर की वादी में ‘बर्फ’ का ताजमहल 

यह ताजमहल आगरा के ताजमहल से बिल्कुल अलग है। इसे संगमरमर से नहीं, बल्कि बर्फ से बनाया गया है। इसे गुलमर्ग के प्रसिद्ध स्की-रिजॉर्ट के सामने बनाया गया है। होटल स्टाफ ने इसे शून्य से 12 डिग्री सेल्सियस कम तापमान में 17 दिनों में बनाकर तैयार किया है।होटल के महाप्रबंधक सत्यजीत गोपाल ने बताया कि यह बर्फ का ताजमहल होटल टीम ने 17 दिन में तैयार किया है। 24 फुट चौड़ाई और 16 फुट ऊंचाई वाले इस ताजमहल को बिना किसी खर्च के खड़ा किया गया है।

कैलगरी (कनाडा) से पहुंचे एक पर्यटक ने कहा कि उन्होंने स्विट्जरलैंड, फिनलैंड और कनाडा में बर्फ की नक्काशी या बर्फ की मूर्तियों का बहुत आनंद लिया है, लेकिन यहां कश्मीर में ताजमहल कल्पना से परे था, यह एक अलग ही अनुभव है, जो कश्मीर की सुंदरता को और बढ़ा रहा है। पहली बार बर्फ से बना ताजमहल स्थानीय लोगों के साथ-साथ गुलमर्ग में आने वाले पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बन गया है।

सर्दियों में सैलानियों की पहली पसंद है गुलमर्ग

जब भी कोई घूमने के लिए कश्मीर आता है, वह गुलमर्ग जरूर जाता है। सर्दियों के मौसम में गुलमर्ग बर्फ से ढका रहता है। लोग यहां तरह-तरह की गेम्स खेलते हैं। सर्दियों के खेल प्रेमियों के लिए विशेष रूप से स्कीयर, स्नो बाइकर्स, स्लेजर्स और अन्य बाहरी खेलों के लिए यह स्वर्ग है।

दुनिया का सबसे बड़ा इग्लू कैफे

गुलमर्ग में पिछले हफ्ते एक होटल व्यवसायी की ओर से इग्लू कैफे को खोल दिया गया। यह पर्यटकों का केंद्र आकर्षण बन गया। इसकी ऊंचाई करीब 37.5 फीट और डायमीटर 44.5 फीट है। इसमें बर्फ की मेज-कुर्सी रखी गई है। यह इग्लू कैफे दुनिया का सबसे बड़ा कैफे माना जाता है।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

ऑपरेशन सिंदूर: पहली बार सार्वजनिक हुये 6 शहीदों के नाम… जानें कौन

Kohramlive : मई 2025 में आतंकवादी ठिकानों के खिलाफ...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

बांग्लादेशी के लिये फिर शुरू होगी इस रोज से टूरिस्ट वीजा सेवा…

Kohramlive : करीब दो वर्षों की लंबी प्रतीक्षा के...