spot_img
spot_img
spot_img

यहां अनहोनी के पहले बदलने लगता है भगवान का स्वरूप

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohram live desk : तिल-तिल कर बढ़ते हैं भगवान, अनहोनी के पहले बदलने लगता है स्वरूप । भगवान श्री कृष्ण के जन्मोत्सव के रूप में जन्माष्टमी का पर्व, पूरे देश में मनाया जाता है। बिहार के बगहा स्थित विशम्भर नाथ मंदिर के लिए आज का दिन विशेष है क्योंकि आज एक नए शालिग्राम भगवान के अवतार लेने का भी दिन है। भगवान शालिग्राम जिनको धरती पर भगवान विष्णु का साक्षात रूप माना जाता है, लोग बड़े आदर और विश्वास के साथ इनका दर्शन करने आते हैं।  इस मंदिर में सात दरवाजे है और इन सात दरवाजों को पार कर सूर्य की पहली किरण भगवान  का दर्शन करने आते हैं।

 भगवान तिल-तिल कर बढ़ते हैं

मंदिर के पुजारी का कहना है कि आज से सैकड़ों वर्ष पूर्व नेपाल में राजा ने एक छोटी सी डिबिया में भगवान शालिग्राम के इस विग्रह को भेंट स्वरूप इस मंदिर के संस्थापक जियावन भगत को दिया था जो तिल-तिल कर बढ़ते हैं और आज यह विस्तृत स्वरूप में आ गए हैं।यह विग्रह देखने से ऐसा प्रतीत होता है कि यह भगवान के कच्छप अवतार का स्वरूप है जिसमें समुद्र मंथन के समय हुए चिन्ह भी देख सकते हैं। भगवान के इस विग्रह में अब साफ उनके घुंघराले बाल और जनेऊ साफ दिखाई देते हैं।  भगवान को पसीना भी आता है इसलिए इनको घी का लेप लगाया जाता है।

दिन में तीन बार भगवान का स्वरूप खुद से बदल जाता है। सुबह, दोपहर और शाम के समय यह अद्भुत बदलाव होता रहता है. जन्माष्टमी को स्वतः रात के बारह बजे इस विग्रह से एक नए शालिग्राम भगवान का अवतार होता है जो अपने आप में किसी चमत्कार से कम नहीं है। इस मंदिर के प्रांगण में कोई झूठ नहीं बोलता।  ऐसी अनेकों घटना यहां के लोगों ने देखी हैं कि जिसने भी भगवान के सामने झूठ बोला है, उसका दंड जरूर मिलता है। पुजारी ने बताया कि पूरे दुनिया मे महज छः शालिग्राम भगवान के मंदिर हैं जिसमें मात्र दो मंदिर ही भारत में हैं।  यहां एक है, दूसरा पश्च‍िम बंगाल में है, बाकी चार मंद‍िर नेपाल में हैं।

(इस आलेख में दी गई जानकारियां धार्मिक आस्थाओं और लौकिक मान्यताओं पर आधारित हैं, जिसे मात्र सामान्य जनरुचि को ध्यान में रखकर प्रस्तुत किया गया है।)

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

जेल में बेनकाब हुई ‘अंदर की सरकार’, अधीक्षक सस्पेंड…

Patna : बिहार की सबसे चर्चित और संवेदनशील जेलों...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

अस्पताल में मिला नवजात का श’व, CCTV में दिखा चौंकाने वाला सच…

Bihar : इंसानियत को झकझोर देने वाली एक घटना...

क्या राजनीति में उतरेंगी पूर्व IPS काम्या मिश्रा? इंटरव्यू में दिया बड़ा संकेत…

Bihar : पूर्व IPS अधिकारी काम्या मिश्रा ने राजनीति...

बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, कई IAS अफसर इधर से उधर… देखें लिस्ट

Bihar : बिहार की नौकरशाही में एक बार फिर...