Ranchi : मुख्यमंत्री हेमंत सोरने की पहल के बाद श्रम नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग एवं एचसीएल के बीच हुए एमओयू का रिजल्ट चार माह में नजर आने लगा है। प्लेसमेंट लिंक्ड स्किल ट्रेनिंग कार्यक्रम के जरिये राज्य के युवा प्रशिक्षण एवं रोजगार उपलब्ध कराने की योजना से लाभान्वित हो रहे हैं। प्रथम चरण में राज्य के 220 युवा सरकार के रोजगारपरक कार्यक्रम से जुड कर आईटी सेक्टर में अपने सपने को उड़ान दे रहे हैं। इंटरमीडिएट की पढ़ाई के बाद युवाओं के लिए रोजगार से जोड़ने के लिए कौशल प्रशिक्षण कार्यक्रम कारगर साबित हो रहा है। कौशल प्रशिक्षण के इस कार्यक्रम से रांची, जमशेदपुर और धनबाद के युवा जुड़ कर अपने भविष्य को गढ़ने में जुटे हैं। जल्द ही यह अवसर दुमका और पलामू के युवाओं को भी प्राप्त होगा।
बिजनेस मैथ के साथ 12वीं पास होना अनिवार्य
सरकार के कौशल प्रशिक्षण प्रोग्राम में चयन के लिए वर्ष 2021-22 में 12वीं साइंस संकाय में मैथ्स एवं कॉमर्स संकाय में बिजनेस मैथ्स के साथ पास होना अनिवार्य है। एचसीएल द्वारा चयनित होने के बाद छह माह तक वचुर्वल माध्यम से प्रशिक्षण देने के बाद छह माह का इंटर्नशिप एचसीएल के सेंटर में कराने का नियम है। इंटर्नशिप के दौरान ही स्टूडेंटस को प्रतिमाह 10 हजार रुपये का भुगतान एचसीएल द्वारा किया जाता है। इंटर्नशिप पूर्ण होने के बाद एचसीएल द्वारा ही स्टूडेंट्स को नियोजित करने की सरकार के साथ सहमति बनी है।
नियोजन के साथ ग्रेजुएशन करने की सुविधा
नियोजन के साथ एचसीएल के सहयोग से स्टूडेंट्स उच्च शिक्षा के लिए बिट्स पिलानी अथवा एमिटी यूनिवर्सिटी या शास्त्रा यूनिवर्सिटी, तमिलनाडु से स्नातक कर सकते हैं। यह डिग्री जॉब के साथ-साथ वर्क इंटीग्रेटेड लर्निंग प्रोग्राम के माध्यम से होता है। रांची, धनबाद, जमशेदपुर, दुमका व पलामू में एचसीएल टेकबी करियर के लिए इच्छुक छात्र एवं अभिभावक काउंसेलिंग एवं असेसमेंट में भाग लेने के लिए एचसीएल के प्रतिनिधि से मिल सकते हैं। एचसीएल टेकबी करियर में जाने के इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित लिंक पर निबंधन व आवेदन कर सकते हैं।
एचसीएल टेकबी कैरियर में जाने हेतु इच्छुक छात्र-छात्राएं निम्नलिखित लिंक पर निबंधन व आवेदन कर सकते हैं:
registrations.hcltechbee.com
Helpline: 9297788999

इसे भी पढ़ें : SSC CGL आ गया Final Result, देखें कट-ऑफ लिस्ट
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : जब दीपिका ने कहा था, ‘मैं रणबीर को कंडोम का पैकेट गिफ्ट करना चाहूंगीं’ तब क्या हुआ था देखें
इसे भी पढ़ें : झारखंड प्रशासनिक सेवा के 18 अधिकारी इधर से उधर, जानिये कौन कहां गये
इसे भी पढ़ें : इस हाल में मिला IDBI बैंक का कलेक्शन एजेंट, घरवाले बोले…
इसे भी पढ़ें : वाह रे JAC Board… 10वीं की परीक्षा में एक सवाल के सभी विकल्प गलत, देखिये…
इसे भी पढ़ें : झारखंड में अपराध पर ऐसे लगेगा लगाम, अनुसंधान की बढ़ेगी गुणवत्ता, डीजीपी ने खींचा खाका








