spot_img
spot_img

जरूरतमंदों की मदद करना हमारे देश की संस्कृति और सभ्यता में रचता-बसता है : सीएम हेमंत

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

RANCHI : मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन ने झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन, जेसोवा की ओर से राजधानी रांची के मोरहाबादी मैदान में आयोजित पांच दिवसीय दीपावली मेले का आज उद्घाटन किया। अपने संबोधन में मुख्यमंत्री ने कहा कि सामाजिक सरोकार के जिस संकल्प और उद्देश्य के साथ यह आर्थिक एवं सामाजिक रूप से लाचार और जरूरतमंदों की सहायता कर रहा है, दीपावली मेला भी उसी कड़ी का एक हिस्सा है। जेसोवा के सामाजिक सरोकार का दायरा और बढ़े, इसके लिए शुभकामनाएं देता हूं।

कोविड काल में मदद करने का लोगों में दिखा जज्बा

मुख्यमंत्री ने कहा कि जरूरतमंदों और लाचार लोगों की मदद अथवा सहायता करना हमारे देश की सभ्यता और संस्कृति में रचता -बसता है । कोविड-19 वैश्विक महामारी के दौरान पूरे देश में जिस तरह विभिन्न संस्थाएं लोगों की मदद करने के लिए सामने आई उसकी जितनी तारीफ की जाए कम है । किसी ने गरीबों और जरूरतमंदों को मुफ्त में खाना खिलाया तो किसी ने दवाइयां उपलब्ध कराई तो किसी ने अन्य माध्यमों से मदद पहुंचाई । यह हम सभी को मानवता और सामाजिक जुड़ाव के लिए प्रेरित करता है। इससे मदद और सहायता पहुंचाने वालों को काफी बल मिलता है ।

समाज में सौहार्द, सद्भाव, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ाना है

मुख्यमंत्री ने कहा कि कभी भी और किसी के साथ मुसीबतें और समस्याएं पैदा हो सकती है ऐसे में हम एक ऐसा वातावरण बनाएं, जहां लाचार गरीबों और जरूरतमंदों की मदद के लिए लोग सामने आएं। वे सामाजिक सरोकार से जुड़े कार्यों में बढ़ -चढ़कर हिस्सा लें । विशेषकर सभी के प्रयासों से ही समाज में सौहार्द, सद्भाव, भाईचारा और सहयोग की भावना को बढ़ावा मिल सकता है।

इन्हें मिला सम्मान और सहायता राशि

● वीर नारी सम्मान:

इस मौके पर देश के लिए अपनी शहादत देने वाले वीर शहीद कुंदन कुमार ओझा की धर्मपत्नी श्रीमती नम्रता ओझा, वीर शहीद गणेश हांसदा की माता श्रीमती कापरा हांसदा और वीर शहीद सुनील लकड़ा की धर्मपत्नी श्रीमती मधुवानी लाकड़ा को जेसोवा की ओर से वीर नारी सम्मान के तहत एक- एक लाख रुपए का चेक मुख्यमंत्री ने प्रदान किया।

● राजधानी रांची के डुमरदग्गा स्थित ऑब्जर्वेशन होम को एक लाख रुपए की सहायता राशि दी गई ।

● गढ़वा जिला के महुपी आंगनबाड़ी केंद्र को मॉडल आंगनबाड़ी केंद्र के रूप में विकसित करने के लिए एक लाख 75 हज़ार रुपए की सहायता राशि जेसोवा के द्वारा दी गई ।

● चतरा जिले के हंटरगंज की रहने वाली और एसिड अटैक की पीड़िता काजल कुमारी को बेहतर इलाज के लिए एक लाख रुपए का चेक दिया गया

● थैलेसीमिया बीमारी से ग्रसित शांभवी कुमारी को इलाज के लिए तीन लाख रुपए जेसोवा की ओर से दिए गए ।

● रांची जिले के मांडर प्रखंड में रात्रि पाठशाला के माध्यम से बच्चों को पढ़ाने वाली अनीता उरांव को 80 हज़ार रुपये की सहायता राशि दी गई।

● डॉ श्यामा प्रसाद मुखर्जी यूनिवर्सिटी के हॉस्पिटल मैनेजमेंट कोर्स की छात्रा प्रियंका कुमारी और एमबीए के विद्यार्थी राजीव रंजन को 50-50 हज़ार रुपए की सहायता राशि दी गई।

ये रहें मौजूद 

इस मौके पर मुख्यमंत्री की धर्मपत्नी कल्पना सोरेन, मुख्यमंत्री के सचिव विनय कुमार चौबे और झारखंड आईएएस वाइव्स एसोसिएशन (जेसोवा) की अध्यक्ष मिनी सिंह, उपाध्यक्ष नमिता सिंह, सचिव निक्की टोप्पो, संयुक्त सचिव प्रेरणा मेहता, कोषाध्यक्ष  स्टेफी और कार्यकारिणी सदस्य रंजना कुमार और जया सिन्हा समेत कई अन्य सदस्य मौजूद थीं।

इसे भी पढ़ें : बगडू हिल से लौट रहे थे तीन युवक, रास्ते में मचा कोहराम

इसे भी पढ़ें :यात्रियों से भरी बस में विस्फोट, मची चीख पुकार

इसे भी पढ़ें :विधायक को बीच रोड पर घेरने की कोशिश, देखें क्यों…

इसे भी पढ़ें :चमकता रहे सुहाग का सिन्दूर

इसे भी पढ़ें :झारखंड के 4 IPS अधिकारियों का हुआ ट्रांसफर और पोस्टिंग

इसे भी पढ़ें :रोकने-टोकने और धरने वाला कोई नहीं… देखें

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

संडे हो या मंडे, रोज खायें 2 अंडे, कितना मिलता है प्रोटीन… जानें

Kohramlive : अंडा उन चुनिंदा खाद्य पदार्थों में शामिल...

रेलवे में खिलाड़ियों के लिये निकली वैकेंसी… डिटेल्स जानें

Kohramlive : खेल के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने...

दुनिया के सबसे ताकतवर इंसान ट्रंप का ‘उड़ता हुआ व्हाइट हाउस’, जानें खासियत…

Kohramlive : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कतर से...

गुरु का पुष्य नक्षत्र में प्रवेश, 61 दिनों तक इन राशियों पर बरसेगी कृपा…

Kohramlive : वैदिक ज्योतिष में ग्रहों के गोचर को विशेष...