Hazaribagh(Sunil Sahu) : बिना हेलमेट लगाये चल रहे बाइक सवारों को पहले सुरक्षा के प्रति जगाया गया और फिर उन्हें हेलमेट दी गई। वहीं, बिना हेलमेट पहने बाइक नहीं चलाने का आग्रह किया गया। उन्हें बताया गया कि हेलमेट ही सुरक्षा कवच का काम करेगा। हजारीबाग के बड़कागांव चौक एवं 14 माईल मोड़ पर ये हेलमेट बांटी गई। हजारीबाग कोयला खनन परियोजनाएं की पहल पर बड़कागांव पुलिस ने सड़क सुरक्षा के प्रति लोगों को जगाया गया। मौके पर बड़कागांव के SDPO पवन कुमार एवं बादाम CMP के जनरल मैनेजर अरुण कुमार सक्सेना मौजूद थे।












