Kohramlive : केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने चक्रवाती तूफान बिपरजॉय की तैयारियों की समीक्षा बैठक की अध्यक्षता की। बैठक में मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल और चक्रवात से प्रभावित होने वाले आठ जिलों के सांसद मौजूद थे। केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया ने कच्छ में चक्रवाती तूफान बिपरजोय की तैयारियों का जायजा लेने के लिए कांडला पोर्ट का दौरा किया। उन्होंने कहा, “भारत सरकार, राज्य सरकार, वायु सेना, नौसेना, तटरक्षक, आपदा प्रबंधन की टीम सभी आपस में समन्वय बना रही है। इस चक्रवात का प्रभाव कम से कम हो, जनहानि कम हो, उसको ध्यान में रखते हुए कई सारे कदम उठाए गए हैं। 0-10 किमी तक के तटीय रेखा क्षेत्र से लोगों को बाहर निकाला जा रहा है।”कांडला पोर्ट, कच्छ के अध्यक्ष एसके मेहता ने कहा कि यह कांडला पोर्ट का विस्तार है, हमने इसे पूरी तरह खाली करा दिया है। यहां 1500-2000 लोग रहते थे, हमने उन्हें गोपालपुर और गांधीधाम के शरण स्थल भेजा है। कुछ लोग अपने गांव जाना चाहते थे हमने उनके लिए बस की व्यवस्था की। कोई जनहानि नहीं हुई है। द्वारका के गोमती घाट पर चक्रवात ‘बिपरजॉय’ का प्रभाव देखने को मिल रहा है। ज्वार की लहरें समुद्र में ऊंची उठ रही हैं। चक्रवात बिपरजॉय पर डॉ मृत्युंजय महापात्र ने बताया कि 15 जून की शाम के आसपास यह चक्रवात सौराष्ट्र, कच्छ और पाकिस्तान के तटीय इलाके को पार करेगा। इस समय इसकी रफ्तार 125-135 किमी प्रति घंटा रहेगी, इसका प्रभाव पड़ सकता है। 14 और 15 जून को भारी बारिश होगी।
#WATCH | Union Home Minister Amit Shah chairs a review meeting on the preparedness for cyclone ‘Biparjoy’ pic.twitter.com/Pe4YqyCSdX
— ANI (@ANI) June 13, 2023
#WATCH | Tidal waves lash Gomti Ghat of Dwarka while the sea remains turbulent under the influence of cyclonic storm ‘Biparjoy’.#Gujarat pic.twitter.com/FNpVq5imQI
— ANI (@ANI) June 13, 2023
#WATCH | Union minister Dr Mansukh Mandaviya visits Bhuj Military Station to review preparedness as cyclone ‘Biparjoy’ is expected to cross near Gujarat’s Jakhau Port by the evening of 15th June pic.twitter.com/EdsoB6CZm7
— ANI (@ANI) June 13, 2023
इसे भी पढ़ें :पीएम आज 70000 युवाओं को सौंपेंगे नियुक्ति पत्र
इसे भी पढ़ें :रांची से पटना जा रही वंदे भारत ट्रेन का कोडरमा में…
इसे भी पढ़ें :नाबालिग ने लूट ली नाबालिग की आबरू… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :गेहूं को लेकर सरकार ने लिया बड़ा फैसला, देखें क्या
इसे भी पढ़ें :1 जुलाई से 17500 रुपये महंगी होने वाली है ये कार, देखें
इसे भी पढ़ें :आज से चार दिन बारिश और ओलावृष्टि का येलो अलर्ट
इसे भी पढ़ें :क्या आप जानते है नारियल के अंदर पानी कहां से और कैसे आता है
इसे भी पढ़ें :अंडरवर्ल्ड डॉन जफर सुपारी के छोटे भाई मुबारक ने ली जेल में आखिरी हिचकी…








