spot_img
spot_img
spot_img

झारखंड में अगले तीन रोज भारी बारिश, इस जिले के तमाम स्कूल बंद…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Ranchi : राज्य में अगले तीन दिनों तक बहुत भारी बारिश का पूर्वानुमान है। रांची के मौसम विज्ञान विभाग ने 15 से 17 जुलाई तक के लिये ऑरेंज और येलो अलर्ट जारी किया है। आज यानी 15 जुलाई को गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, कोडरमा, हजारीबाग के लिये ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है, वहीं राजधानी रांची, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, दुमका, देवघर, पाकुड़, गोड्डा, साहेबगंज, गिरिडीह के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है। पूर्वी सिंहभूम को रेड जोन में रखा गया है। चाकुलिया, घाटशिला, पोटका, बहरागोड़ा, बोडम और पटमदा प्रखंड रेड जोन में है। इसके चलते जिले के सभी सरकारी, निजी और अल्पसंख्यक स्कूल 15 जुलाई को बंद रहेंगे DC कर्ण सत्यार्थी ने आदेश जारी करते हुये सभी स्कूलों को ऑनलाइन कक्षा संचालित करने का निर्देश दिया है। इसके उल्लंघन पर आपदा प्रबंधन अधिनियम के तहत कार्रवाई की चेतावनी दी गई है।

इसी तरह 16 जुलाई को पलामू, चतरा, हजारीबाग, कोडरमा, गिरिडीह के लिये ऑरेंज अलर्ट एवं रांची, गढ़वा, लातेहार, रामगढ़, बोकारो, धनबाद, जामताड़ा, देवघर के लिये येलो अलर्ट जारी किया गया है।

मौसम विभाग की खास अपील 

  •  बाढ़ संभावित इलाकों से दूर रहें
  •  मछुआरे न जायें जलाशयों की ओर
  •  पहाड़ी नदियों और ढलानों से दूरी बनाए रखें
  • वज्रपात के समय खुले मैदान या पेड़ों के नीचे न खड़े हों
  • निचली घाटियों और जलजमाव वाले इलाकों में जाने से बचें

अब तक की वर्षा स्थिति (1 जून – 14 जुलाई 2025)

जिलावर्षा (मिमी)सामान्य से (%)
पूर्वी सिंहभूम925.5+62%
रांची799.0+138%
लातेहार663.2+113%
रामगढ़674.3+109%

 

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

खान सर के कोचिंग में उठने लगा अचानक धुआं, मचा तहलका…

Patna : राजधानी पटना के मुसल्लहपुर में गुरुवार को...

मां बोली, अगर बेटी दोषी है तो उसी खाई में फेंक दो…

Kohramlive : कारोबारी केतन अग्रवाल हत्याकांड में पहली बार...

बिहार में 1 रुपये में जमीन, 100 करोड़ तक अनुदान…

Patna : कभी देश के चीनी मानचित्र पर अपनी...

सरकार ने LPG से हटाईं सभी पाबंदियां, सप्लाई पर दी 50% छूट…

Kohramlive : देश में LPG आपूर्ति को लेकर सुकून...

गुरुजनों के सम्मान और नये शिक्षकों से सजे यह यादगार पल…

Ormanjhi(Kuldeep Tiwari) : शिक्षा की अलख जगाने वाले गुरुजनों...