spot_img

झारखंड में आज 6 जिलों में भारी बारिश, कब होगा मौसम साफ… जानें

Date:

spot_img
spot_img

Ranchi : झारखंड में लगातार बरस रहे मानसूनी बादल अब कमजोर पड़ने लगे हैं। बंगाल की खाड़ी में बने निम्न दबाव के असर से मंगलवार को राज्य के कई हिस्सों में झमाझम बारिश हुई। सबसे ज्यादा 56 मिमी बारिश रांची में दर्ज की गई। मौसम विभाग का अनुमान है कि अगले 12 घंटे में सिस्टम कमजोर होगा। इसके बाद गुरुवार से राज्य के अधिकांश इलाकों में मौसम धीरे-धीरे साफ होने लगेगा। आज यानी बुधवार को छह जिलों गढ़वा, पलामू, चतरा, लातेहार, लोहरदगा और गुमला में भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। इन जिलों में तेज बारिश और वज्रपात को लेकर येलो अलर्ट लागू है। वहीं आज राजधानी रांची में पूरे दिन बादल छाये रह सकते हैं। कुछ इलाकों में हल्की से मध्यम बारिश होने की संभावना है। लोगों को अनावश्यक यात्रा से बचने की सलाह दी गई है।

बारिश से नदियां उफान पर, शहरों में जलजमाव

लगातार बारिश का असर जनजीवन पर साफ दिखा। शहरों की सड़कों पर पानी भर गया। कई ग्रामीण इलाकों में जलजमाव से लोगों को परेशानी हुई। नदियों और डैमों का जलस्तर भी बढ़ गया है। एक जून से 19 अगस्त तक रांची में 713.4 मिमी बारिश दर्ज हुई है, जबकि सामान्य औसत 707.7 मिमी है। यानी राजधानी में सामान्य से 1% अधिक बारिश हुई है। वहीं पूरे झारखंड में अब तक 606.1 मिमी बारिश हुई है, जबकि सामान्य 689.8 मिमी होनी चाहिये थी। यानी झारखंड अभी भी 12% बारिश की कमी से जूझ रहा है।

इसे भी पढ़ें :

मोदी कैबिनेट के 5 अहम फैसले… जानें

Kohramlive : केंद्र सरकार ने देश के इंफ्रास्ट्रक्चर को...

PM मोदी बोले- तारिक रहमान का स्वागत हो यादगार…

Kohramlive : भारत और बांग्लादेश के रिश्तों में हालिया...

गोविंदा की पत्नी बोली “बर्थडे मनाने आये थे कोर्ट”… वीडियो वायरल

Kohramlive : बॉलीवुड स्टार गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता...

एक इश्क, दो क’त्ल और यूं खुला बड़ा राज…

Palamu : पलामू में एक प्रेम कहानी का ऐसा...

JPSC-JSSC आंदोलन : 2 महीने का अल्टीमेटम, लौट रहे छात्र!

Ranchi : झारखंड में JPSC और JSSC भर्ती परीक्षाओं...

Advertisement

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles: