70 साल से अधिक उम्र का स्वास्थ्य बीमा इस रोज से शुरू! जानें…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : 70 साल से अधिक उम्र के सभी नागरिकों के लिये स्वास्थ्य बीमा की शुरुआत 29 अक्टूबर को किये जाने की संभावना है। आयुष्मान भारत प्रधानमंत्री जन आरोग्य योजना (AB-PMJAY) के तहत PM नरेंद्र मोदी इस स्वास्थ्य बीमा की शुरूआत करेंगे। आधिकारिक सूत्रों के हवाले से मीडिया में आई खबर के अनुसार इस योजना से लगभग 4.5 करोड़ परिवारों के लगभग छह करोड़ नागरिकों को इसका लाभ मिलेगा। हालांकि इस खबर कि अबतक आधिकारिक पुष्टि नहीं हो पाई है।

70 साल या उससे अधिक उम्र का हरेक शख्स आयुष्मान कार्ड पाने के लिए पात्र है, वहीं विस्तारित योजना शुरू होने पर ‘AB-PMJAY’ के तहत किसी भी सूचीबद्ध अस्पताल में पांच लाख रुपये तक का मुफ्त इलाज करा सकता है। 1 सितंबर 2024 तक 12,696 निजी अस्पतालों सहित कुल 29,648 अस्पतालों को PMJAY के तहत सूचीबद्ध किया गया है। यह योजना वर्तमान में दिल्ली, ओडिशा और पश्चिम बंगाल को छोड़कर 33 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों में लागू की जा रही है। सूत्र ने बताया कि आधार कार्ड में दर्ज उम्र के अनुसार, 70 वर्ष या उससे अधिक उम्र का कोई भी व्यक्ति इस योजना के लिए आवेदन करने के लिए पात्र होगा।

खबर है कि 29 अक्टूबर को ही नियमित टीकाकरण की इलेक्ट्रॉनिक रजिस्ट्री बनाये रखने के लिए विकसित ‘यू-विन’ पोर्टल को भी शुरू किया जायेगा। यह पोर्टल अभी पायलट आधार पर संचालित किया जा रहा है। उसी रोज कुछ अन्य परियोजनाओं की भी शुरुआत की जा सकती है।

‘यू-विन’ प्लेटफॉर्म, जो कोविड-19 टीका प्रबंधन प्रणाली ‘को-विन’ की प्रतिकृति है, को सार्वभौमिक टीकाकरण कार्यक्रम के तहत गर्भवती महिलाओं के साथ-साथ जन्म से लेकर 17 वर्ष की उम्र तक के बच्चों के टीकाकरण का स्थायी डिजिटल रिकॉर्ड रखने के लिए विकसित किया गया है।

 

 

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...