Giridih : गांडेय विधानसभा क्षेत्र उपचुनाव में झामुमो उम्मीदवार कल्पना सोरेन ने आज जनसंपर्क अभियान चलाया। कल्पना घर-घर जाकर लोगों से मिली। मौके पर कल्पना सोरेन ने कहा कि 31 जनवरी को हेमंत सोरेन की गिरफ्तारी के बाद हालात काफी बदल गये। पार्टी के कार्यकर्ता और नेता तनाव में थे कि आगे क्या होगा? कार्यकर्ताओं ने मुझसे आगे आने का आग्रह किया। नेता के प्रति उनका प्यार देखकर मैंने सोचा कि जब तक हेमंत वापस नहीं आ जाते तब तक इस कमी को पूरा करना मेरी नैतिक जिम्मेदारी है और मैं राजनीति में आयी।
सरकार चलाने के भाजपा के इल्जाम पर कल्पना ने कहा कि मुझे लगता है कि BJP ने झूठ फैलाने का ठेका ले लिया है। जब वे 2014 में चुनाव जीते तो उन्होंने इतने बड़े-बड़े वादे किये लेकिन वे सब भूल गये और झारखंड के बारे में सोचने की जहमत नहीं उठायी। कल्पना ने कहा कि मैं हेमंत सोरेन से जेल में सप्ताह में एक बार मिलती हूं लेकिन वह एक मुलाकात मनोबल बढ़ाने और ताकत देने के लिए काफी है। यह चुनाव एक लड़ाई है। एक प्रतियोगिता है, जिसमें हमें झारखंड को विकास की राह पर आगे ले जाना है।
इसे भी पढ़ें : नॉमिनेशन के बाद भाजपा उम्मीदवार संजय सेठ का दावा… जानें क्या
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :आज इन जिलों में हीट वेव से रहे सतर्क…
इसे भी पढ़ें :JAC बोर्ड ने जारी किया 12वीं का रिजल्ट…यहां करें चेक
इसे भी पढ़ें :कार में बड़े काम का है ये बटन, कूल-कूल कर देगा… जानें
इसे भी पढ़ें :कल से बदल सकते हैं ये 4 नियम…
इसे भी पढ़ें :भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री का हुआ एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें :मई में 14 दिनों तक बैंक बंद…
इसे भी पढ़ें :स्कूलों की छुट्टी का फैसला स्वागत योग्य : अजय राय
इसे भी पढ़ें :झारखंड के सभी स्कूल बंद, किस क्लास तक… जानें
इसे भी पढ़ें :यूपी में मायावती की पार्टी को बड़ा झटका…





