Kohramlive : केंद्र सरकार ने शिरीष चंद्र मुर्मू को RBI का नया डिप्टी गवर्नर नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति तीन साल के लिए की गई है और जिम्मेदारी 9 अक्टूबर 2025 से शुरू होगी। मुर्मू, एम. राजेश्वर राव की जगह लेंगे, जिनका कार्यकाल 8 अक्टूबर को समाप्त हो रहा है।
शिरीष चंद्र मुर्मू कौन हैं?
मुर्मू फिलहाल RBI के एग्जीक्यूटिव डायरेक्टर हैं और सुपरविजन विभाग की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। वे बैंकिंग रेगुलेशन, गवर्नेंस, रेगुलेटरी कंप्लायंस और इंटरनल मैनेजमेंट जैसे अहम क्षेत्रों की देखरेख करते हैं। उनके अनुभव और कुशल प्रशासनिक कार्यशैली के कारण उन्हें डिप्टी गवर्नर बनाया गया है।
RBI में डिप्टी गवर्नर का रोल
RBI एक्ट 1934 के तहत, बैंक में कुल चार डिप्टी गवर्नर होते हैं
दो आरबीआई अधिकारी
एक वाणिज्यिक बैंकिंग क्षेत्र से
एक अर्थशास्त्री (मौद्रिक नीति विभाग संभालते हैं)
मुख्य जिम्मेदारियों में शामिल हैं
मौद्रिक नीति (Monetary Policy)
फाइनेंशियल मार्केट रेगुलेशन
बैंकिंग सुपरविजन
नियामक नीतियों का पालन
इंटरनल गवर्नेंस और प्रशासनिक फैसले
सैलरी और सुविधायें
RBI के डिप्टी गवर्नर को 2.25 लाख रुपये प्रति माह सैलरी मिलती है, साथ ही सरकारी सेवा के तहत अन्य भत्ते और सुविधायें भी प्रदान की जाती हैं। शिरीष चंद्र मुर्मू अब बैंकिंग रेगुलेशन और सुपरविजन समेत कई अहम जिम्मेदारियों के साथ भारतीय रिजर्व बैंक के फैसलों में महत्वपूर्ण भूमिका निभायेंगे।












