spot_img
spot_img
spot_img

हजारीबाग का ‘लाल’ जम्मू में शहीद, अप्रैल में होनी थी शादी

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh : बीते कल जम्मू-कश्मीर के अखनूर में LOC के पास हुये IED ब्लास्ट में हजारीबाग के कैप्टन करमजीत सिंह बक्शी उर्फ पुनीत शहीद हो गये। आज उनका पार्थिव शरीर सुबह 11 बजे रांची एयरपोर्ट लाया जायेगा। इसके बाद दोपहर 2 बजे तक गाड़ी से उनके घर हजारीबाग के जुलू पार्क ले जाया जायेगा। खबर है कि शहीद हुये कैप्टन करमजीत सिंह की आगामी 5 अप्रैल को शादी होनी थी। घर में शादी की तैयारियां चल रही थी। अभी कुछ दिन पहले 16 जनवरी को छुट्टी में वे अपने घर भी आये थे। इस दौरान एक शादी कार्यक्रम में भी शामिल हुये और अपनी शादी की तैयारियां भी की। फिर 24 जनवरी को वापस ड्यूटी पर लौट गये। उनके शहीद होने की खबर मिलते ही उनके घर में कोहराम मच गया। शहीद के पिता अजेंद्र सिंह हजारीबाग में टेंट हाउस चलाते हैं। वहीं उनकी छोटी बहन अभी पढ़ाई करती हैं। लगभग 25 साल के कैप्टन करमजीत सिंह ने गुवाहाटी से पढ़ाई की। उन्होंने साल 2023 में आर्मी जॉइन की।

गश्ती के दौरान कल हुये IED ब्लास्ट में कैप्टन के साथ 2 और जवान इसकी चपेट में आये थे। आनन-फानन में सभी को अस्पताल ले जाया गया। जहां कैप्टन करमजीत सिंह बख्शी और नायक मुकेश को बचाया नहीं जा सका।

इसे भी पढ़ें :झारखंड में 28 हजार करोड़ निवेश के प्रस्ताव, मिलेगी नौकरी

इसे भी पढ़ें :राष्ट्रपति के आने को लेकर प्रशासन अलर्ट, ये होगी तैयारी

इसे भी पढ़ें :संगम की डुबकी, लेकिन रास्तों पर भारी भीड़

 

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...