Hazaribagh : हजारीबाग के SDO अशोक कुमार का ट्रांसफर कर दिया गया। उनका तबादला प्रशासनिक कारणों से किया गया। उन्हें अब प्रशासनिक सुधार तथा राजभाषा विभाग में योगदान देने का आदेश दिया गया है। SDO अशोक कुमार का तबादला झारखंड के गर्वनर के आदेश पर किया गया। इस संबंध में सरकार के अवर सचिव प्रदीप कुमार पासवान के हस्ताक्षर से अधिसूचना जारी कर दी गई है।
SDO पर पत्नी को जलाने का है इल्जाम
निवर्तमान सदर SDO अशोक कुमार पर उनकी पत्नी अनीता देवी को जिंदा जलाकर हत्या करने का इल्जाम है। इस घटना के बाद मृतिका अनिता देवी के परिजनों ने शव के साथ लोहसिंघना थाना के सामने प्रदर्शन किया था। वहीं, आम जनता ने कैंडल मार्च निकाला था। सरकार से SDO पर कार्रवाई करने की मांग की गई थी। इस संबंध में लोहसिंघना थाने में केस दर्ज किया गया है। दर्ज FIR में SDO अशोक कुमार, उनके पिता दुर्योधन साव, छोटा भाई शिवनंदन कुमार और छोटे भाई की पत्नी रिंकू देवी को नामजद अभियुक्त ठहराया गया है। पुलिस मामले की तहकीकात कर रही है।
इसे भी पढ़ें :देवघर में भोलेबाबा के शीघ्र दर्शन कूपन की बढ़ी कीमत… जानें क्यों
इसे भी पढ़ें :बिना राशन कार्ड के अनाज उठाने का आया नया तरीका… जानें
इसे भी पढ़ें :इन जगहों पर कड़ाके की ठंड पड़ने के आसार, अलर्ट जारी…
इसे भी पढ़ें :बातों और यादों में जिंदा रहेंगे पूर्व PM, तीनों बेटियां काबिल…
इसे भी पढ़ें :डॉ मनमोहन इकलौते ऐसे PM थे, जिनके हस्ताक्षर वाला नोट चला
इसे भी पढ़ें :पहाड़ों का सीना चीर यहां सब हो रहे मालामाल… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :नाले में गिरी बस, मची चीख-पुकार










