Hazaribagh(Sunil Sahu) : चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना (NTPC) ने जय अंबे रोडलाइंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी का लाइसेंस रद्द कर दिया है। इल्जाम है कि ट्रांसपोर्टिंग लाइसेंस मिलने के बाद से ही कंपनी मनमानी तरीके से काम कर रही थी। जय अंबे रोडलाइंस कोयला ट्रांसपोर्टिंग के लिए कंपनी को अपेक्षित संख्या में ट्रक उपल्बध कराने में भी असमर्थ है। कंपनी के दिशा निर्देशों का पालन किए बिना यह अपने अड़ियल रवैया के साथ काम कर रही थी इस वजह से NTPC को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था। इन्हीं हरकतों से तंग चट्टी बरियातु कोयला खनन परियोजना ने लाइसेंस रद्द कर दिया।
यहां याद दिला दें कि इसी साल 5 जनवरी को ही इस कंपनी को NTPC ने कोयला ट्रांसपोर्टिंग करने के लिए लाइसेंस जारी किया था। लेकिन कंपनी के दिशानिर्देशों का सही ढंग से न पालन करने की वजह से बीते दिन लाइसेंस रद्द कर दिया गया। चट्टी बरियातू कोयला खनन परियोजना सरकार के सभी दिशा निर्देशों का पालन कर कोयला ट्रांसपोर्टेशन कर रही है जिससे आसपास के क्षेत्रों में रहने वाले लोगों को भारी संख्या में रोजगार मिल रहा है। जय अंबे रोडलाइंस कंपनी के लिए यह एक सुनहरा मौका था जिसके कारण से स्थानीय लोगों को रोजगार भी मिलता साथ ही राज्य में आने वाले बिजली के संकट को रोकने में भी सहायता मिलती। जय अंबे कंपनी सुचारू रूप से कार्य करती तो राज्य की बिजली परियोजनाओं को कोयले की आपूर्ति भी सुनिश्चित हो जाती।
इसे भी पढ़ें : IED ब्लास्ट, उजड़ गया सुहाग नंदी का… देखें
इसे भी पढ़ें : चीफ इंजीनियर की रिमांड अवधि बढ़ी, उगल गए कई राज
इसे भी पढ़ें : Heatwave Alert : बढ़ती गर्मी बढ़ा रही टेंशन, केंद्र ने राज्यों को लिखी चिट्ठी
इसे भी पढ़ें : जी-20 शिखर सम्मेलन की तैयारी ऐसी, रांची की छवि पूरी दुनिया में निखरेगी
इसे भी पढ़ें : ढुल्लू महतो जेल से बाहर आए…
इसे भी पढ़ें : रांची में G20 Summit की तैयारियों का ग्रामीण एसपी ने लिया जायजा, देखें…












