हजारीबाग DC बोले, लापरवाही नहीं चलेगी…

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : जनता की जमीन, सरकार की जिम्मेदारी और लापरवाही पर अब सीधी कार्रवाई होगी। यह कहना है हजारीबाग के DC शशि प्रकाश सिंह का। मौका था समाहरणालय सभागार में गुरुवार को DC शशि प्रकाश सिंह की अध्यक्षता में आयोजित राजस्व विभाग की एक समीक्षात्मक बैठक की। DC ने साफ शब्दों में कहा कि मामले लटकेंगे नहीं, जनता भटकेगी नहीं और समाधान में देरी बर्दाश्त नहीं होगी। DC ने निर्देश दिया कि जनता दरबार में आये भू-अर्जन मामलों का शीघ्र निष्पादन हो, पीजी पोर्टल पर लंबित शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर निपटाया जाये, सरकार आपके द्वार कार्यक्रम में प्राप्त आवेदनों की जांच के बाद तुरंत कार्रवाई सुनिश्चित की जाये। भू-मापी से जुड़ी शिकायतों को गंभीरता से लेते हुये DC ने कहा कि 90 दिनों से अधिक लंबित मामलों का तुरंत समाधान हो, हाई कोर्ट से संबंधित मामलों का निष्पादन समय पर जरूर हो। बैठक में राजस्व से जुड़े हर अहम बिंदु को बारीकी से परखा गया, जैसे, पीजी पोर्टल, भू-मापी, म्यूटेशन व दाखिल-खारिज, सो-मोटो म्यूटेशन, ई-रिवेन्यू कोर्ट, आरसीएमएस ऑनलाइन रिपोर्ट, ऑनलाइन लगान वाद, परिशोधन पोर्टल, जमाबंदी रद्दीकरण, हर फाइल, हर आंकड़े पर DC शशि प्रकाश सिंह की पैनी नजर रही।

DC बोले, फाइलें नहीं, फैसले चाहिये

ई-रिवेन्यू कोर्ट में दायर वादों की नियमित समीक्षा, अनावश्यक रूप से परिशोधन मामलों को लंबित न रखा जाये, म्यूटेशन मामलों में प्रगति तेज की जाये, DC शशि प्रकाश सिंह ने कहा कि “फाइलें नहीं, फैसले चाहिये।” उन्होंने सभी अंचल अधिकारियों को भूमि विवादों का निष्पादन, संबंधित अनुमंडल पदाधिकारी से समन्वय स्थापित कर समय पर और निष्पक्ष तरीके से सुनिश्चित करने का आदेश दिया। वहीं, सड़क किनारे स्थित सूखे पेड़ों की कटाई के मामलों में सभी प्रक्रियायें  पूरी कर कार्रवाई करने का निर्देश भी दिया गया। DC ने सदर और बरही अनुमंडल पदाधिकारी को म्यूटेशन, परिशोधन पोर्टल और म्यूटेशन मामलों की साप्ताहिक समीक्षा अनिवार्य करने का निर्देश दिया। बैठक में अपर समाहर्ता, भू-अर्जन पदाधिकारी, बरही अनुमंडल पदाधिकारी, सदर एवं बरही डीसीएलआर, सभी अंचल अधिकारी एवं अन्य संबंधित पदाधिकारी मौजूद थे।

spot_img

Related articles:

DC के जनता दरबार में अफसरों पर चला ‘सख्ती’ का डंडा…

Ranchi : रांची के DC मंजूनाथ भजन्त्री की अध्यक्षता में...

सत्ता की दहलीज पर ‘विजय’ का बिग प्लान!

Kohramlive : विजय की पार्टी Tamilaga Vettri Kazhagam (TVK) का...

डॉ. प्रदीप वर्मा बोले, यह जनविश्वास की लहर…

Ranchi : राज्यसभा सांसद प्रदीप कुमार वर्मा ने तीन...

प्रधानमंत्री के हर मंच, हर सभा के पीछे एक नाम कुणाल अजमानी…

Kohramlive : वेस्ट बंगाल में भाजपा की ऐतिहासिक जीत...

मोबाइल की रोशनी में प्रसव की कोशिश, जच्चा-बच्चा की मौ’त पर बवाल…

Saraikela : सरायकेला-खरसावां के राजनगर स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र...