spot_img

खनन माफियाओं की कमर तोड़ने का हजारीबाग डीसी ने दिया निर्देश

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो
HAZARIBAGH (SUNIL SAHU) : डीसी नैन्सी सहाय की अध्यक्षता में शनिवार को जिला स्तरीय माईनिंग टास्क र्फोस की बैठक समाहरणालय सभागार में सम्पन्न हुई। टास्क फोर्स की बैठक में बालू, पत्थर, कोयला के अवैध खनन एवं व्यापार, परिवहन की रोकथाम पर गहन समीक्षा की गई। टास्क फोर्स की बैठक में खनन अधिकारी ने जानकारी दी कि अप्रैल माह में विभिन्न विभागों द्वारा कुल 80 कारवाई करते हुए 118 अवैध परिवहन में प्रयुक्त वाहनों को जब्त किया गया है। 18 लोगों पर प्राथमिकी दर्ज कर 4 लोगों को गिरफ्तार किया गया है। खनन विभाग द्वारा वाहनों से 4.37 लाख रुपए एवं कार्य विभाग एवं अन्य से 195.25 लाख रुपए का जुर्माना वसूला गया है। जबकि परिवहन विभाग द्वारा 22 वाहनों से परिवहन नियमो के उल्लंघन मामले 3,46,300 रुपए, 31 वाहनों पर तिरपाल नहीं ढक कर परिवहन मामले में 3.41 लाख एवं 5 ओवरलोड वाहनों से 1.43 लाख रूपए का दण्ड की वसूली की गई है।
बैठक में  माह अप्रैल में अंचल, थाना, खनन एवं परिवहन सहित संबंधित विभागों के द्वारा एकल एवं संयुक्त स्तर पर की गई कार्रवाई की समीक्षा की एवं डीसी ने समन्वय बनाकर खनन माफियाओं पर अंकुश लगाने के ठोस, प्रभावी व निरन्तर कार्रवाई करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा आवश्यकतानुसार अपने सूचना तंत्र को अधिक प्रभावी बनाकर कार्रवाई की संख्या बढ़ाने का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक चौथे मनोज रतन ने टास्क फोर्स को योजनाबद्ध तरीके से कारवाई करने बल दिया और कहा आवश्कता के अनुसार पर्याप्त संख्या में फोर्स उपलब्ध कराया जाएगा।
माफियाओं की कमर तोड़ने के लिए रणनीति के तहत जब्त किये गये वाहनों एवं दोषियों पर माईनिंग, परिवहन एक्ट सहित अन्य सुसंगत धाराओं के तहत एकसाथ कार्रवाई करने का निर्देश दिया। बैठक में डीसी ने इको सेसेटिव जोन एवं प्रतिबंधित क्षेत्रों पर संचालित अवैध क्रशरों को तुरंत ध्वस्त करने उनका विद्युत कनेक्शन विच्छेद करते हुए फौरी कार्रवाई करने का निर्देश दिया। साथ ही अवैध तरीके से संचालित ईंट भट्ठों पर भी का कारवाई करने का निर्देश पुलिस व अंचलाधिकारियों को दिया। एनजीटी के गाइडलाइन के अनुरूप 10 जून के बालू उठाव पर लागू प्रतिबंध का अनुपालन अपने अपने क्षेत्र में सुनिश्चित करने के लिए कारवाई करने का भी निर्देश बैठक में पुलिस व क्षेत्रीय अधिकारियों को दिया गया।
वहीं प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड के अधिकारियों को मानक अनुरूप व्यवसाय नहीं करने वालों उद्यमों, क्रशर आदि पर प्रावधान के अनुरूप कार्रवाई करने, लाईसेंस रद्द करने जैसी कार्रवाई करने तथा दिये गये नोटिस का अनुपालन सुनिश्चित कराने का निर्देश दिया।  चक्रवाती तूफान से आवश्यक सेवाओं में आई दिक्कतों को जल्द दुरुस्त कर सेवा बहाल सहित विशेष रुप से अस्पतालों में बिजली आपूर्ति के लिए निर्देश दिया।  लोकल डिजास्टर से सामान्य स्थिति बहाली के मद्देनजर डीसी ने थाना पुलिस एवं प्रखण्ड प्रशासन को आवश्यक सेवा प्रदाता विभागों के साथ सहयोग कर आवश्यक सेवा बहाली में मदद करने का निर्देश दिया साथ ही प्रभावित इलाकों में स्वयं जाकर स्थित को सामान्य बनाने में अपेक्षित सहयोग करने की बात कही।
मौके पर डीसी, पुलिस अधीक्षक के अलावा अपर समाहर्ता राकेश रौशन, एसडीओ सदर विद्या भूषण कुमार, वन प्रमण्डल पदाधिकारी, सहायक समाहर्ता शताब्दी मजूमदार, जिला खनन पदाधिकारी, परिवहन पदाधिकारी सहित अंचलाधिकारी, थाना प्रभारी, टास्क फोर्स के अन्य सदस्य मौजूद थे।
इसे भी पढ़ें :14 थानों के SHO समेत 29 इंस्पेक्टरों का Transfer, 6 DSP भी बदलेइसे भी पढ़ें :झारखंड में अगले 24 घंटे में बरसेंगे बादल, चलेंगी तेज हवाएं, जानें IMD का अपडेट

इसे भी पढ़ें :हिस्ट्रीशीटर को ठोक डाला, देखें…

इसे भी पढ़ें :रांची में बाइक चोर के बड़े रैकेट का खुलासा… देखें

इसे भी पढ़ें :दो मासूम बच्चों की मां सुमा को जीने नहीं दिया गया… देखें वीडियो

इसे भी पढ़ें :सदर अस्पताल का OPD वार्ड अचानक धधकने लगा, देखें…

इसे भी पढ़ें :बीच बचाव करने गये युवक को मारा चाकू, फिर जो हुआ… देखें

इसे भी पढ़ें :झेलनी पड़ेगी महंगाई की मार, फिर बढ़ेगा Toll Tax

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

हिमांशु की मौ’त पर ब’वाल, कई इलाकों में धारा 163 लागू

Jamshedpur : जमशेदपुर में करणी सेना के सरायकेला जिला...

चुटुपालू घाटी में मच गई चीख-पुकार…

Ramgarh : रामगढ़ के चुटुपालू घाटी में बुधवार सुबह...

आज से बदल गये कई बड़े नियम, आप पर क्या पड़ेगा असर… जानें

Kohramlive : 1 जुलाई से कई बड़े नियम बदल...

सस्ता हुआ सिलेंडर… जानें कितना

Kohramlive : तेल विपणन कंपनियों ने 19 किलो वाले...

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...