spot_img

गंभीर बीमारी के इलाज का यह तरीका नहीं देखा होगा आपने…

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh: कहा जाता है कि सम्मान, स्नेह और प्रेम का भाव बीमार की आधी बीमारी दूर कर देता है। सेवा की एक मुस्कान बीमार के चेहरे पर रौनक ला देती है। संगीत की धुन और राग से आजकल असाध्य बीमारियों को भी दूर करने का सफल प्रयास किया जा रहा है। ऐसी ही एक मिसाल झारखंड में हजारीबाग शहर के कानी बाजार स्थित एक परिवार में देखने को मिल रहा है। बुजुर्ग मां बीमार है और घर के सदस्य उनके चेहरे पर मुस्कान लाने और जल्द स्वस्थ होने की आशा में उनकी सेवा के साथ उनके सामने नाच-गा रहे हैं। इस दृश्य का वीडियो अब सोशल मीडिया पर लोग  वायरल होते देख रहे हैं। एक गंभीर बीमारी के इलाज का ऐसा तरीका शायद ही किसी ने देखा हो।

गंभीर बीमारी: ऑक्सीजन सपोर्ट पर मां और सेवा का अद्भुत नजारा

दिनेश नथानी के घर का माहौल गीत-संगीत मय हो गया है। उनकी 75 साल की मां की तबीयत ज्यादा खराब है। वह ऑक्सीजन पर हैं, लेकिन पारिवारिक सदस्यों ने उन्हें हॉस्पिटल ले जाने के बजाय घर पर ही रखा है और सभी मिलकर सेवा कर रहे हैं। उनको बीपी, शुगर, याददाश्त में कमी जैसी बीमारी है। दिनेश नथानी का मानना है कि अस्पताल से बेहतर सेवा हम घर पर ही दे सकते हैं और कर भी रहे हैं, ताकि मां जल्द स्वस्थ हो जाए और इसका सकारात्मक परिणाम हमें दिखने लगा है। मां गाना सुन कर मुस्कुराने लगी है। उनमें सकारात्मक बदलाव आ रहा है। साथ ही पारिवारिक सदस्यों ने मोटिवेशनल सॉन्ग बजाना शुरू कर दिया है।

निशांत ने बनाया है इलाज के तरीके का वीडियो

इलाज की इस अनोखी तरकीब का वीडियो युवा कलाकार निशांत सोनी ने बनाया है और इसे वायरल कर दिया है। निशांत कहते हैं कि बुजुर्गों के प्रति इतना प्यार हर घर में हो तो किसी शहर में वृद्धाश्रम की जरूरत नहीं होगी।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

JAC को मिला नया सचिव, कई जिलों में बदले DEO… देखें लिस्ट

Ranchi : झारखंड के स्कूली शिक्षा एवं साक्षरता विभाग...

पहली बार रांची में होगा डूरंड कप, इस रोज से मुकाबले…

Ranchi : झारखंड की राजधानी रांची पहली बार डूरंड...

CM हेमंत सोरेन से मिले चैंबर ऑफ कॉमर्स के प्रतिनिधि, दिया न्योता

Ranchi : CM हेमंत सोरेन से बुधवार को कांके...

रांची में 9.50 करोड़ रुपये का चालान…

Ranchi : राजधानी रांची में ट्रैफिक नियम तोड़ने वालों...

प्रेमिका ने रची साजिश, मांडर कांड का चौंकाने वाला खुलासा… देखें वीडियो

 Ranchi : राजधानी के मांडर थाना क्षेत्र में कुलदीप...