Kohramlive Desk : सुनकर थोड़ा अजीब लग सकता है कि अब आप सत्यनारायण भगवान की कथा अंग्रेजी में भी सुन सकते हैं, लेकिन यह बात सही है। श्रीकृष्ण जन्माष्टमी के मौके पर भारत में ऐसे हजारों भक्त हैं जो इस दिन सत्यनारायण कथा भी सुनते हैं। सत्यनारायण पूजा आयोजित करने का हिंदुओं में विशेष महत्व है। अक्सर आपने सत्यनारायण कथा संस्कृत या फिर समझने के लिए हिंदी में सुना होगा, लेकिन एक वीडियो इंटरनेट पर वायरल हो रहा है, जिसमें एक पंडितजी अंग्रेजी में सत्यनारायण कथा सुना रहे हैं।
एक घर में पूजा रखी गई, जिसमें कथा सुनने वाले लोगों को पंडितजी ने अंग्रेजी में कथावाचन किया, ताकि उन्हें समझ आए कि सत्यनारायण कथा का क्या महत्व है। उनके आस-पास बैठे लोग ध्यानमग्न होकर कथा सुन रहे हैं। वीडियो को देखकर यह समझा जा सकता है कि कथा सुनने वाले लोग दक्षिण भारत के हैं।
पहले सत्यनारायण भगवान जी की कथा संस्कृत में होती थी फिर हिंदी में होने लगी अब इंग्लिश में सत्यनारायण जी की कथा सुनिए। pic.twitter.com/ZQhVDYBLfT
— skand shukla (@skandshukla) August 13, 2022
लाखों बार देखा जा चुका यह वीडियो
यह वायरल वीडियो (Viral Video) वीडियो सोशल मीडिया के तमाम प्लेटफार्म्स पर लाखों बार देखा जा चुका है। साथ ही सैकड़ों लोगों ने इसपर अपने-अपने अंदाज में कमेंट भी किया है। ट्विटर पर @skandshukla नाम के अकाउंट द्वारा इस वीडियो को शेयर किया गया और कैप्शन में लिखा, ‘पहले सत्यनारायण भगवान जी की कथा संस्कृत में होती थी; फिर हिंदी में होने लगी, अब इंग्लिश में सत्यनारायण जी की कथा सुनिए। ‘ यह वीडियो सोशल मीडिया पर काफी पसंद किया जा रहा है।
इसे भी पढ़ें :फुआ-भतीजी का छलका दर्द, हवालात पहुंचे दो दबंग… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :दिल्ली पुलिस ने राकेश टिकैत को लिया हिरासत में, बोले- होगी नई क्रांति
इसे भी पढ़ें :खतरनाक मोड़ पर दामोदर नदी, खोले गये तीन फाटक… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :मार्केट में आ रहा Honda का नया Activa स्कूटर, जानिए खासियत
इसे भी पढ़ें :अमूल-मदर डेयरी के बाद इस कंपनी ने बढ़ाए दूध के दाम, देखें…












