spot_img

सफलता के लिए Hard work जरूरी, सिर्फ पूजा से कुछ नहीं होता

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

कोहराम लाइव डेस्क : जीवन में सफलता के लिए Hard work और लगन बेहद जरूरी है। भगवान के भरोसे और किस्मत का रोना रोने से कुछ हासिल नहीं होता है। जो मेहनत करते हैं, उन्हें देर से सही मगर सफलता निश्चित मिलती है। बस सच्चे मन से मेहनत करना जरूरी है। आइए इसे समझते हैं कि एक कहानी से।

दो मित्रों की कहानी

दो मित्र थे। एक बहुत मेहनती और दूसरा सिर्फ भगवान भरोसे रहता था। दोनों ने मिलकर खेती के लिए जमीन खरीदी। मेहनती मित्र खेत में दिनभर Hard work करता, दूसरा दोस्त दिनभर पूजा करता कि उनकी फसल अच्छी हो। काफी समय तक ऐसा ही चलता रहा। उनके खेत में फसल तैयार हो गई। मेहनती व्यक्ति ने पूरी फसल काटी तो पूजा करने वाला मित्र बोला कि इसमें से आधा हिस्सा उसका है। मेहनती व्यक्ति ने कहा कि भाई तूने तो एक दिन भी खेत में काम नहीं किया तो तेरा इसमें हिस्सा कैसे हो सकता है? दोनों के बीच वाद-विवाद बढ़ गया। बात गांव की पंचायत तक पहुंच गई।

इसे भी पढ़ें : बॉलीवुड में अपने कदम जमा रहे गढ़वा के साकेत

पंचायत में हुआ फैसला

पंचायत ने दोनों मित्रों की बात सुनी और कहा कि मैं तुम दोनों को एक-एक बोरी गेहूं दे रहा हूं। कल जो व्यक्ति पूरे गेहूं साफ करके ले आएगा, वही इस फसल का मालिक होगा। दोनों दोस्त अपनी-अपनी बोरी लेकर घर पहुंच गए। पूजा करने वाला व्यक्ति भगवान के सामने बैठ गया और प्रार्थना करने लगा कि उसकी गेहूं की बोरी साफ हो जाए। मेहनती व्यक्ति गेहूं साफ करने में लग गया। पूरी जागकर उसने गेहूं साफ कर लिए।

मेहनत का फल मिला

अगले दिन दोनों मित्र पंचायत में पहुंच गए। मेहनती व्यक्ति के गेहूं साफ थे, उसने गेहूं के सारा कचरा निकाल दिया था। जबकि भक्ति करने वाले व्यक्ति की बोरी ऐसी की ऐसी थी। राजा ने भगवान भरोसे रहने वाले व्यक्ति से कहा कि भाई देवी-देवता भी उन्हीं लोगों की मदद करते हैं, जो मेहनत करते हैं। तुमने रातभर भक्ति की, लेकिन मेहनत नहीं की। जबकि तुम्हारे मित्र ने मेहनत की गेहूं का कचरा साफ कर लिया। तुम भी मेहनत करते तो तुम्हारे गेहूं भी साफ हो जाते।फिर उस व्यक्ति को अच्छी तरह समझ आ गई। इसके बाद से दोनों मित्र खेती में बराबरी से मेहनत करने लगे।  फसल भी अच्छी हुई और उन्हें सफलता मिली।

इसे भी पढ़ें : कोरोना को परास्त करेगा #Ayurveda-Yoga,  गाइडलाइन जारी

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

इन राशियों के लिए लक्की रहेगा महीने का पहला दिन… जानें

Kohramlive : इन राशियों के लिए शुभ रहेगा महीने...

30 साल पूरे होने से पहले अपनायें चाणक्य की ये 7 बातें, होंगे कामयाब…

Kohramlive : भारतीय इतिहास के महान राजनीतिज्ञ, अर्थशास्त्री और...

ग्रहों की बदलती चाल, जुलाई में कैसा रहेगा आपका हाल… जानें

Kohramlive : सावन की दस्तक से पहले जुलाई का...

निर्जला एकादशी का व्रत 25 जून को, भगवान विष्णु की कृपा से मिलती है…

Kohramlive : सनातन परंपरा में एकादशी तिथि का विशेष...