spot_img
spot_img
spot_img

किसानों के चेहरे पर फिर खिलेगी खुशहाली… कैसे जानें

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Delhi : खेतों में मेहनत करने वाले अन्नदाताओं के लिये खुशखबरी आने वाली है। केंद्र सरकार की महत्वाकांक्षी “प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि योजना” (PM-KISAN) की 21वीं किस्त अब जल्द ही जारी होने वाली है। इस योजना के तहत अब तक 20 किस्तें किसानों के खातों में पहुंच चुकी हैं, वहीं, अब किसान बेसब्री से अगली किस्त का इंतजार कर रहे हैं। पीएम किसान सम्मान निधि योजना के तहत देश के किसानों को हर साल ₹6,000 की आर्थिक सहायता दी जाती है, जो तीन समान किस्तों में सीधे बैंक खातों में ट्रांसफर की जाती है। यह राशि किसानों के लिये खेती में सहारा और त्योहारों से पहले राहत का संबल बनती है। यहां गौर करने वाली बातें ये है कि बिना ई-केवाईसी के किसी भी किसान के खाते में किस्त नहीं जायेगी। आप pmkisan.gov.in वेबसाइट पर जाकर या नजदीकी कॉमन सर्विस सेंटर (CSC) से यह प्रक्रिया पूरी कर सकते हैं। वहीं, किसानों को अपनी खेती योग्य जमीन का सत्यापन कराना होगा। भू-वेरिफिकेशन न कराने पर अगली किस्त अटक सकती है। अगर आपका बैंक खाता आधार से लिंक नहीं है, तो 21वीं किस्त आपके खाते में नहीं आयेगी। यह प्रक्रिया नजदीकी बैंक शाखा या ऑनलाइन पूरी की जा सकती है।

अपना स्टेटस ऐसे करें चेक

अगर आप यह जानना चाहते हैं कि आप योजना के लाभार्थी हैं या नहीं तो pmkisan.gov.in पर जायें एवं “Beneficiary List” में अपना नाम और स्टेटस देखें। वहीं, मदद के लिये ईमेल: pmkisan-ict@gov.in या फिर हेल्पलाइन नंबर: 155261 / 1800-115-526 (टोल फ्री) / 011-23381092 पर संपर्क कर सकते हैं।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रोहित शर्मा को पद्मश्री और विजय अमृतराज को पद्म भूषण…

Kohramlive : राष्ट्रपति भवन का भव्य दरबार हॉल मंगलवार को...

पुलिस लाइन के पास चेन छीनने पहुंचे बदमाश, शोर मचाते ही…

Ranchi : राजधानी रांची में बेखौफ बाइकर्स गिरोह सबसे...

खेलते-खेलते तालाब तक पहुंची मासूम, इकलौती बेटी को खोकर टूट गया परिवार…

Chaibasa : पश्चिमी सिंहभूम के नोवामुंडी प्रखंड की कादाजामदा...

जमीन के काम के बदले मांगे थे पैसे, फिर क्या हुआ… जानें

Bihar : बिहार में भ्रष्टाचार के खिलाफ चल रही...

तेल सस्ता, अब सस्ता हो सकता है हवाई सफर…

Kohramlive : हवाई यात्रा करने वालों के लिये जल्द...