UP : यूपी के पीलीभीत में अपनी गर्लफ्रेंड से मिलने के लिए आए युवक को लड़की के परिजनों ने गोली मार दी। वह अस्पताल में जीवन और मौत के बीच जूझ रहा है। युवक लखीमपुर के मोहम्मदी कोतवाली क्षेत्र के इटुआ गांव का बताया जा रहा है। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस मामले की तहकीकात में जुट गई है।
देर रात प्रेमिका के घर में घुस रहा था बॉयफ्रेंड
मीडिया रिपोर्ट के मुताबिक, युवक का नाम मुदित है। वह शुक्रवार को वह रिश्तेदारी में दियुरिया कोतवाली क्षेत्र के खरगई आया था। यहां उसका पहले से गांव की एक लड़की से प्रेम-प्रंसग चल रहा था। प्रेमी अपनी प्रेमिका से मिलने के लिए देर रात जब उसके घर में घुस रहा था, तब तक उसकी आहट से घर के लोग जग गए। इसके बाद परिजनों ने प्रेमी के साथ मारपीट की। विवाद इतना बढ़ गया कि लड़की के घर वालों ने मुदित पर गोली चला दी। आनन-फानन में मुदित को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। युवक की हालात को गंभीर देखते हुए डॉक्टरों ने जिला अस्पताल में रेफर कर दिया।
इसे भी पढ़ें :BREAKING : हजारीबाग में बस के उड़े परखच्चे, 5 की दर्दनाक मौ*त… देखें
इसे भी पढ़ें : रांची के बीचों-बीच S*x Racket का खुलासा, होटल मैनेजर अरेस्ट
इसे भी पढ़ें :RJD सुप्रीमो को सिंगापुर जाने को लेकर कोर्ट ने दिया ये आदेश
इसे भी पढ़ें :पलामू में फायरिंग… देखें क्या हुआ
इसे भी पढ़ें :राजधानी में बड़ा हादसा, 9 की मौ*त…
इसे भी पढ़ें :शराब घोटाले में ED ने 40 ठिकानों पर मारा छापा, इन राज्यों में हुई कार्रवाई








