Chaibasa (Rajiv Singh) : मंगेतर अपने होने वाली पत्नी को घुमाने अपने गांव ले गया था। मंगेतर के साथ युवती को कुछ लोगों ने रोमांटिक हालत में देख लिया। उनकी नीयत खराब हो गई। मंगेतर को डरा-धमका उसे एक किनारे ले गया और फिर पांच हैवानों ने युवती के साथ बारी-बारी से गैंगरेप किया। सामूहिक गैंगरेप की शिकार युवती की हालत बिगड़ गई, उसे एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने फौरी कार्रवाई करते हुये पांचों संदेही रेपिस्ट को दबोच लिया। पकड़े गये बदमाशों में एक शख्स पीड़िता के मंगेतर को पहले से जानता भी था। वहीं बाकी चार आपस में रिश्तेदार ही हैं। दो सगे भाई है और दो चाचा-भतीजा। पकड़े गये लोगों ने अपना गुनाह कबूल कर लिया।
दिल को झकझोर देने वाली इस वारदात के बाद गांव के लोगों का गुस्सा उबाल पर आ गया। गोलबंद गांव वाले थाने पहुंच गये और बलात्कारियों को तुरंत अरेस्ट करने की मांग रखी। ग्रामीणों के गुस्से को देखते हुये हरकत में आई पुलिस ने रात भर ताबड़तोड़ छापामारी कर पांचों संदेही गुनाहगारों को अरेस्ट कर लिया। इनके नाम विशाल पुरती उर्फ चन्द्र पुरती, सिंगराय पुरती उर्फ पिन्टु पुरती, हरिचरण पाडेया उर्फ लोके, हरिचरण पुरती उर्फ जारोय पुरती एवं हरिचरण पुरती उर्फ जारोय पुरती बताये गये। यह दुस्साहसिक और शर्मसार कर देने वाली वारदात चाईबासा मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के बादूरी पंचायत बारीजल कातीगुटू में हुई। सुनें क्या बोले चाईबासा SP आशुतोष शेखर…
इसे भी पढ़ें : लोहरदगा DC की पत्नी का एक्सीडेंट…
इसे भी पढ़ें : घर में घुसा 10 फीट लंबा अजगर, मचा हड़कंप…
इसे भी पढ़ें : काम पर लौटे डॉक्टर, पकड़े गये हमलावर…
इसे भी पढ़ें : डेंगू से बचने का केवल एक फॉर्मूला, बता गये मशहूर डॉ भदानी… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : मैसिव ब्रेन हेमरेज, खर्चा बताया 18 लाख, यहां ठीक हो गये केवल 5 हजार में…. देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : कंपनी के कागज पर दस्तखत करनेवाला मोहन मारा गया… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें : टीवी के इस कपल ने अपने बेटे का चेहरा किया रिवील, देखिए…
इसे भी पढ़ें : रांची एयरपोर्ट पर मची खलबली…








