UP : दिनदहाड़े Axis बैंक के ATM कैश वैन को लूट लिया गया। प्रतिरोध करने पर सुरक्षा गार्ड जय सिंह की गोली मारकर हत्या कर दी। उसे तीन गोलियां मारी गई। वहीं गोली लगने से तीन अन्य लोग जख्मी हो गये। करीब 39 लाख रुपये की लूट हुई है। यह वारदात तब हुई जब कर्मचारी कैश से भरा बॉक्स बैंक से वैन में लाकर रख रहे थे, तभी अलग-अलग दो बाइक से पहुंचे चार बदमाशों ने हवाई फायरिंग शुरू कर दी। वहां तहलका मच गया। हेलमेट पहने बदमाशों में एक कैश बॉक्स उठाकर बाइक की पीछे सीट पर बैठ गया, वहीं प्रतिरोध करने वाले गार्ड को गोली मार दी। यह सबकुछ इतना जल्दी हुआ कि किसी को कुछ समझ में नहीं आया। कर्मचारी विंध्याचल, रजनीश मौर्या और अखिलेश कुमार को भी गोली मार दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस CCTV फुटेज खंगाल रही थी। यह दुस्साहसिक और सनसनीखेज वारदात यूपी के मिर्जापुर के कटरा कोतवाली थाना क्षेत्र के बेलतर के पास हुई।
इसे भी पढ़ें :बाइक से निकले SSP, दंग रह गये पुलिसिंग का हाल देखकर…
इसे भी पढ़ें :भाद्रपद अमावस्या पर इन राशि वालों की खुलेगी किस्मत!
इसे भी पढ़ें :दारोगा के बेटे की नृशंस ह*त्या, एक लड़की की तलाश… जानें
इसे भी पढ़ें :भारत की पाकिस्तान पर सबसे बड़ी जीत, 128 में ही निपटा डाला…
इसे भी पढ़ें :गिरिडीह-रांची इंटर एक्सप्रेस ट्रेन आज से शुरू, जानें रूट…
इसे भी पढ़ें :रांची में टूटेंगे यह मकान, बनी टास्क फोर्स…
इसे भी पढ़ें : खू*न का बदला खू*न, खुला फंटूश म*र्डर केस की सच… जानें
इसे भी पढ़ें : JAC ने जारी किया रिजल्ट, यहां करें चेक…
इसे भी पढ़ें :इस हाल में मिली सुप्रीम कोर्ट की वकील की डे*ड बॉडी, पुलिस दंग…
इसे भी पढ़ें :एक झटके में खत्म हो गया पूरा परिवार…
इसे भी पढ़ें :बच गईं कई जानें… देखें कैसे
इसे भी पढ़ें :पत्नी संग देवघर पहुंचे RJD सुप्रीमो, कल करेंगे…








