JAMSHEDPUR : जमशेदपुर में एक होम गार्ड जवान की मौत हो गई। उसका नाम राजकुमार यादव (30) था। शुक्रवार की दोपहर बागबेड़ा थाना क्षेत्र के करनडीह इलाके में एलबीएसएम कॉलेज रोड के पास राजकुमार घायल हो गया था। शनिवार की सुबह टीएमएच में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। जवान सदर अस्पताल में तैनात था। गरमनाला स्थित होमगार्ड के कार्यालय में साथी जवानों ने मृत होमगार्ड के जवान राज कुमार को गार्ड ऑफ ऑनर दिया। इस दौरान कमांडेंट अशोक कुमार भी मौजूद थे। मृतक के परिजनों को सहयोग राशि हेतु 10 हजार रुपये तत्काल दिया गया। परिवार के एक सदस्य को अनुकंपा पर नौकरी देने की भी बात कही गई। आगे की प्रक्रिया पूरी कर परिवार को दो लाख रुपये मुआवजे के रुप में भी दिए जाएंगे।

ऑटो में लगे ग्लास से कट गया था गला
बताया जा रहा है कि वह बाइक से होकर ड्यूटी के लिए सदर अस्पताल जा रहा था। इसी दौरान अनियंत्रित ऑटो ने उसे अपनी चपेट में ले लिया। ऑटो में लगे ग्लास से जवान का गला कट गया था। घटना के बाद स्थानीय लोगों ने ऑटो चालक को पकड़ पुलिस के हवाले कर दिया। 12 जून को मृतक के छोटे भाई और छोटी बहन की शादी होने वाली है।
इसे भी पढ़ें : BIG BREAKING : प्रतिशोध की आग में धधकते दामाद ने रची थी बड़का जमीन कारोबारी कमल भूषण की हत्या की साजिश, पेशेवर शूटर काविश…
इसे भी पढ़ें : Odisha में बड़ा फेरबदल, Cabinet से सभी मंत्रियों ने दिया इस्तीफा
इसे भी पढ़ें : UK में पढ़ेंगे झारखंड के वंचित वर्ग के युवा, जानिये CM Hemant ने क्या किया
इसे भी पढ़ें : BJP ने गंगोत्री कुजूर को बनाया अपना उम्मीदवार…
इसे भी पढ़ें : सेक्स में की गलती और मशहूर सिंगर पहुंच गया अस्पताल, जानिये अब क्या है हाल
इसे भी पढ़ें : झारखंड में 13 जून को दस्तक दे सकता है मानसून…
इसे भी पढ़ें : धरती के गॉड कहे जाने वाले डा. रेड्डी आज राजधानी रांची में, देखें वीडियो…
इसे भी पढ़ें : ऐसी शादी पहले ना कभी देखी होगी ना सुनी होगी, देखें वीडियो…










