spot_img
spot_img
spot_img

NTPC बरवाडीह में हरित वातावरण और सतत विकास की पहल

Date:

spot_img
spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Hazaribagh(Sunil Sahu) : NTPC माइनिंग लिमिटेड की पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना (पीबी-सीएमपी) ने स्वच्छता ही सेवा अभियान 2025 के तहत सिकरी साइट परिसर में वृहद वृक्षारोपण किया। इस कार्यक्रम में परियोजना के छोटे-बड़े अधिकारियों ने भाग लिया और परिसर को हरी-भरी हरियाली से सजाने का संकल्प लिया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सुब्रत कुमार दाश ने स्वयं पौधारोपण कर अभियान का शुभारंभ किया। उन्होंने कहा कि “वृक्ष हमारे जीवन का आधार हैं। ये न केवल पारिस्थितिक संतुलन बनाये रखते हैं, बल्कि प्रदूषण कम करने और आने वाली पीढ़ियों को स्वस्थ वातावरण देने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं। हमें इसे केवल एक कार्यक्रम तक सीमित नहीं रखना चाहिये, इसे अपनी आदत और जीवनशैली का हिस्सा बनाना चाहिये।”

सामुदायिक कल्याण पर जोर

परियोजना प्रमुख ने रेखांकित किया कि पीबी-सीएमपी केवल स्वच्छ और सुरक्षित खनन पद्धतियों तक सीमित नहीं है, बल्कि यह पर्यावरण संरक्षण और स्थानीय समुदाय के कल्याण में भी सक्रिय योगदान दे रही है। उन्होंने बताया कि परियोजना द्वारा समय-समय पर हरित पहल, स्वास्थ्य शिविर, शिक्षा प्रोत्साहन और स्वच्छता अभियान जैसे कार्यक्रम आयोजित किये जाते हैं, जिनका प्रत्यक्ष लाभ क्षेत्रवासियों को मिलता है। इस वृक्षारोपण अभियान ने परियोजना परिसर को हरियाली का नया रूप दिया, वहीं, इसमें भाग लेने वाले सभी कर्मचारियों और अधिकारियों को पर्यावरणीय जिम्मेदारी का संदेश भी दिया। यह पहल इस बात का प्रमाण है कि औद्योगिक गतिविधियों और सतत विकास को संतुलित किया जा सकता है।

spot_img
spot_img
spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

रांची के इन इलाकों में कल रहेगी बिजली गुल, कितने घंटे… जानें

Ranchi : झारखंड बिजली वितरण निगम लिमिटेड (JBVNL) ने...

भारत की सुरक्षा को लेकर ट्रंप का बड़ा बयान, मोदी के रहते…

Kohramlive : फ्रांस में आयोजित G7 शिखर सम्मेलन के...

रांची के सभी स्कूलों में चलेगी ये पाठशाला…

Ranchi : रांची में करीब 1.45 लाख विद्यार्थियों का...

घर की कहासुनी सड़क पर खू’नी वारदात में बदली, बेटा बोला, ‘कोई पछतावा नहीं’…

UP : जिस बेटे को उंगली पकड़कर चलना सिखाया, जिस...

ओरमांझी CHC की एक्स-रे मशीन खराब, दर्द लेकर भटक रहे मरीज… देखें वीडियो

Ranchi(Kuldeep Tiwari) : सरकारी अस्पतालों में बेहतर स्वास्थ्य सुविधा...