Kohramlive Desk : टीम इंडिया ने टी20 सीरीज के दूसरे मुकाबले में न्यूजीलैंड को 65 रनों से हराकर सीरीज में 1-0 से बढ़त बना ली है। सीरीज का पहला मैच बारिश से धुल गया था। उस मैच में टॉस भी नहीं हो सका। न्यूजीलैंड ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया और भारत ने पहले बल्लेबाजी करते हुए सूर्यकुमार के शतक के चलते न्यूजीलैंड के सामने 192 रन का लक्ष्य रखा। वहीं, न्यूजीलैंड के लिए टिम साउदी ने हैट्रिक ली। इसके जवाब में कीवी टीम 18.5 ओवर में 126 रन ही बना पाई और मुकाबला 65 रन से हार गई।
भारत के खिलाफ 192 रन के लक्ष्य का पीछा करने उतरी न्यूजीलैंड स्पिनर युजवेंद्र चहल की स्पिन के आगे खुलकर खेल नहीं पाई। भुवनेश्वर कुमार ने फिन एलन के रूप में टीम को पहला झटका पहले ही ओवर में दिया। स्टार डेवोन कॉनवे को वाशिंग्टन सुंदर ने चलता किया। दीपक हुड्डा ने मैच में चार विकेट चटकाए और कीवी टीम के जीत पर पूरी तरह से पानी फेर दिया। 2.5 ओवर में महज 10 रन देकर 4 विकेट हुड्डा ने चटकाए। एक वक्त वो हैट्रिक पर थे लेकिन चूक गए। उन्होंने पारी के 19 वें ओवर की दूसरी गेंद पर ईश सोढ़ी का विकेट हासिल किया। इसके बाद तीसरी गेंद पर टिम साउदी और पांचवीं गेंद पर एडम मिल्ने का चलता किया। न्यूजीलैंड के कप्तान केन विलियम्सन 52 गेंद पर 61 रन बनाए लेकिन इससे मैच पर कोई फर्क नहीं पड़ा।
भारतीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव ने न्यूजीलैंड के खिलाफ भी अपने दमदार बल्लेबाजी का नजारा पेश किया। 32 गेंद पर 5 चौके और 2 छक्के जमाकर अपने अर्धशतक तक पहुंचे। यहां से इस बल्लेबाज ने अपना गियर बदला और देखते ही देखते कब शतक बन गए पता ही नहीं चला। अगले 17 गेंद पर 5 चौके और 4 छक्के लगाते हुए सूर्या ने शतक बना डाला। कुल 49 गेंद खेलकर 10 चौके और 6 छक्के जमाते हुए टी20 इंटरनेशनल में दूसरा शतक बनाया। न्यूजीलैंड के टिम साउथ के लिए भी यह मैच यादगार रहा उन्होंने भारत के खिलाफ आखिरी ओवर में हैट्रिक लिया। कप्तान हार्दिक पंड्या, दीपक हुड्डा और वाशिंग्टन सुंदर को 20वें ओवर की आखिरी तीन गेंद पर विकेट झटका और टी20 इंटरनेशनल में दूसरी बार हैट्रिक लेने का कमाल कर पूर्व श्रीलंकाई तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा की बराबरी की।
इसे भी पढ़ें : अब पुलिस ने कोल्हान में दी दस्तक
इसे भी पढ़ें : हॉस्टल में सु*साइड…
इसे भी पढ़ें : रेलवे स्टेशन पर हो गया बड़ा हादसा… देखें
इसे भी पढ़ें : केंद्रीय कर्मचारियों के लिए बड़ी खबर, खत्म होगी पेंशन और ग्रेच्युटी !
इसे भी पढ़ें : मनिका ने Asian Cup Table Tennis के सेमीफाइनल में बनाई जगह, रचा इतिहास
इसे भी पढ़ें :छलिया प्यार… देखें वीडियो
इसे भी पढ़ें :एक ही रात में यह क्या हो गया… देखें वीडियो








