वनडे में टीम इंडिया की शानदार जीत

Date:

spot_img
📖भाषा चुनें और खबर सुनें:
🎙️कोहराम LIVE रेडियो

Kohramlive : टीम इंडिया की स्टार बल्लेबाज स्मृति मंधाना की तूफानी पारी की बदौलत दक्षिण अफ्रीका को 143 रन से हरा दिया। यह वनडे मैच बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेला गया। मंधाना ने 127 गेंद पर 12 चौके और 1 छक्के की मदद से 117 रन की पारी खेली। मंधाना को प्लेयर ऑफ द मैच चुना गया। भारत ने 50 ओवर में 8 विकेट गंवाकर 265 रन बनाये। जवाब में दक्षिण अफ्रीका की टीम 37.4 ओवर में 122 रन पर सिमट गई। वनडे का अगला मुकाबला 19 जून को चिन्नास्वामी में ही खेला जायेगा।

टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने उतरी भारतीय टीम की शुरुआत बहुत बढ़ियां नहीं रहा। कप्तान हरमनप्रीत कौर 10 रन, शेफाली वर्मा 7 रन, दयालन हेमलता 12 रन,  जेमिमा रॉड्रिग्स 17 रन और विकेटकीपर ऋचा घोष 3 रन बनाकर आउट हो गई। इसके बाद मंधाना ने दीप्ति शर्मा के साथ मिलकर छठे विकेट के लिए 81 रन की साझेदारी निभाई। दीप्ति 48 गेंद में 3 चौके की मदद से 37 रन बनाकर आउट हुईं। इस साझेदारी को अयाबोंगा खाका ने दीप्ति को बोल्ड कर तोड़ा। इसके बाद मंधाना ने पूजा वस्त्राकर के साथ सातवें विकेट के लिए 58 रन की साझेदारी निभाई। मंधाना को आखिरकार मसाबाता क्लास ने कप्तान सुने लूस के हाथों कैच कराया। वह 117 रन बना सकीं। वहीं, पूजा ने 42 गेंद में 3 चौके की मदद से 31 रन की नाबाद पारी खेली। राधा यादव 6 रन बनाकर आउट हुईं। वहीं, आशा शोभना 8 रन बनाकर नाबाद रहीं। दक्षिण अफ्रीका की ओर से अयाबोंगा खाका ने 3 विकेट झटके, वहीं, मसाबात क्लास को 2 विकेट मिले। वहीं, एनेरी डर्कसेन, नोनूकुलूलेको मलाबा और नोंदूमिसो शंगासे को 1-1 विकेट मिला। भारत की ओर से आशा शोभना ने 4 विकेट लिये। वहीं, दीप्ति शर्मा को 2 विकेट झटके। पूजा वस्त्राकर, रेणुका ठाकुर और राधा यादव को एक-एक विकेट मिला।

spot_img
spot_img
spot_img

Related articles:

बंखेता गांव में गूंजा संदेश, ‘जिंदगी चुनिये, तंबाकू नहीं’…

Ranchi : रांची से सटे ओरमांझी के बंखेता गांव...

‘चोर-चोर’ के नारों के साथ ‘बनर्जी’ पर फेंके गये जूते-अंडे…

West Bengal : पश्चिम बंगाल में कभी सत्ता के...

दनुआ घाटी में फिर हादसा, एक ही परिवार के 7 लोग…

Chauparan(Krishna Paswan) : हजारीबाग के चौपारण की खतरनाक दनुआ...

पॉक्सो आरोपी भेजा गया जेल…

Hazaribagh(Sunil Sahu) : हजारीबाग के बड़कागांव में नाबालिग लड़की से जुड़े...

राबड़ी आवास पर भारी बल के साथ पुलिस की एंट्री…

Patna : बिहार की राजनीति में शुक्रवार को उस...